फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Many centers will be debar in paper out case

पेपर आउट होने के मामले में कई केंद्र होंगे डिबार

Sat, 22 Feb 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Many centers will be debar in paper out case
Many centers will be debar in paper out case
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की भौतिकी की परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में कई परीक्षा केंद्र डिबार किए जाएंगे। ऐसे परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है, जहां से पेपर आउट होने की सूचना है। यूपी बोर्ड ने संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों से इस बाबत रिपोर्ट भी तलब कर ली है। परीक्षा केंद्रों का पक्ष जानने के बाद कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की बृहस्पतिवार को हुई भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पूर्वांचल के कई जिलों में पर्चा आउट हो गया था। मऊ, कुशीनगर, बलिया, जौनपुर, भदोही आदि जिलों से पेपर आउट होने की सूचना सामने आई थी। मऊ के डीएम ने तो 69 केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश भी भेज दी। भौतिक विज्ञान की परीक्षा दूसरी पाली में थी और परीक्षा शुरू होने से पहले ही भौतिक विज्ञान की एक्सवाई सीरीज एवं 346 एक्सवी कोड का प्रश्नपत्र अधिकतर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया था। हालांकि, यूपी बोर्ड के अधिकारी अब तक इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराने और कार्रवाई किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

कई केंद्रों पर जांच के दौरान परीक्षार्थियों के पास ‘सॉल्व’ कॉपी भी पाई गई। ऐसे में पेपर आउट प्रकरण में परीक्षा केंद्रों के शामिल होने की आशंका भी है। मामले में कुछ केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड अधिकारियों ने मऊ, कुशीनगर, बलिया आदि जिलों के डीआईओएस से रिपोर्ट मांगी है। परीक्षा के बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों का भी पक्ष लिया जाएगा और फिर परीक्षा समिति की बैठक होगी। डीआईओएस से मिली रिपोर्ट और स्कूलों का पक्ष जानने के बाद परीक्षा समिति की बैठक में उन केंद्रों को डिबार किए जाने का निर्णय लिया जाएगा, जो पेपर आउट मामले में दोषी पाए जाएंगे। केंद्रों को डिबार किए जाने के साथ उनके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा आज
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 22 फरवरी को होगी। यह परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे होगी। वहीं, इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे की पाली और गृह विज्ञापन व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग के लिए) की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक की पाली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed