फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mankameshwar Temple: Mankameshwar established by the hands of Lord Shri Ram will see a new form Mahakumbh

Mankameshwar Mandir : प्रभु श्रीराम के हाथों स्थापित मनकामेश्वर का महाकुंभ में दिखेगा नया रूप

Mon, 11 Nov 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

संस्थापनं रघुपति: कृतवांतु यस्य/कामेश्वरस्य मनस: सह राजपुत्र्या / यत्पूजनेन दुरितं विलयं प्रयाति/श्रीशंकरं त्रिनयनं मनसा तमीडे...। प्रयाग महात्म्य शताध्यायी में सर्वकामप्रदीर्थम की महिमा से मंडित यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव महाकुंभ की नई आभा से प्रज्जवलित होगा।

विज्ञापन
Mankameshwar Temple: Mankameshwar established by the hands of Lord Shri Ram will see a new form Mahakumbh
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : एएनआई

विस्तार

संस्थापनं रघुपति: कृतवांतु यस्य/कामेश्वरस्य मनस: सह राजपुत्र्या / यत्पूजनेन दुरितं विलयं प्रयाति/श्रीशंकरं त्रिनयनं मनसा तमीडे...। प्रयाग महात्म्य शताध्यायी में सर्वकामप्रदीर्थम की महिमा से मंडित यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव महाकुंभ की नई आभा से प्रज्जवलित होगा।

विज्ञापन


मान्यता है कि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने वन गमन यात्रा की सफलता के लिए माता सीता और लक्ष्मण के साथ मनकामेश्वर की स्थापना कर सविधि आराधना की थी। इस महाकुंभ में उस मनसा पूरन धाम के दर्शन नए रूप में होंगे। मनकामेश्वर सौंदर्यीकरण परियोजना पर योगी आदित्यनाथ सरकार 6.67 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यमुना तीरे सरस्वती घाट पर पिशाचमोचन के पश्चिम कामतीर्थ की महिमा सदियों पुरानी है। प्रभु श्रीराम के हाथों स्थापित मनकामेश्वर का आध्यात्मिक महात्म्य इसलिए भी कई गुना अधिक है क्योंकि इस शिवलिंग के आसपास पराअंबा ललितांबिका कामेश्वरी भी विराजमान हैं।

विज्ञापन

Mankameshwar Temple: Mankameshwar established by the hands of Lord Shri Ram will see a new form Mahakumbh
मनकामेश्वर मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

योजना के तहत सात मीटर यमुना की धारा की तरफ मनकामेश्वर का पहली बार विस्तार तटबंध को पाटकर किया जा रहा है। सत्संग हाल के साथ ही श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए रैंप और पत्थर के बेंच तो बनाए ही जा रहे हैं, विद्युत सजावट और भी खास की जा रही है, ताकि यह तीर्थ दूर से ही आस्थावानों को लुभा सके। इस मनकामेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण 30 नवंबर तक पूरा होना है, लेकिन अभी 40 फीसदी ही काम हो सका है। ऐसे में अगर निर्माण तेज नहीं किया गया तो महाकुंभ से पहले इस परियोजना को फिनशिंग लाइन तक पहुंचा पाना आसान नहीं होगा।

6.67 करोड़ रुपये की लागत से मनकामेश्वर धाम को संवारने में जुटी योगी सरकार
07 मीटर तक यमुना के तटबंध को पाटकर किया जा रहा है मनकामेश्वर का विस्ता
40 प्रतिशत ही अब तक काम हो सका है पूरा, 30 नवंबर तक हैंडओवर होनी है परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed