फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mangal songs echoed as Ram was born

राम का जन्म होते ही गूंज उठे मंगलगीत

Mon, 14 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mangal songs echoed as Ram was born
mangal songs echoed as Ram was born - फोटो : KAUSHAMBI
राम का जन्म होते ही गूंज उठे मंगलगीत
विज्ञापन

अजुहा की रामलीला में आज होगा धनुष यज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद
अजुहा। कस्बे की रामलीला में दूसरे दिन शनिवार को राम जन्म की लीला का मंचन हुआ। कथा प्रसंगों के मुताबिक राजा दशरथ के मन में एक बार पुत्र नहीं होने के कारण ग्लानि होती है। इस पर वह गुरु वशिष्ठ के पास जाकर अपना दु:ख बताते हैं। तब वशिष्ठ कहते है की तुम्हें चार पुत्र होंगे। इसलिए हे राजन धीरज रखिए। इसके बाद शृंगी ऋषि द्वारा कराए गए पुत्रकामेष्ठि यज्ञ के परिणामस्वरूप राजा को चार पुत्र होते है। इन पुत्रों का नामकरण गुरु वशिष्ठ द्वारा क्रमश: राम, भरत, शत्रुघ्न व लक्ष्मण रखा जाता है। चित्रकूट के कलाकारों द्वारा किए गए मंचन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। श्री रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष मोदनवाल ने बताया कि सोमवार को सीता स्वयंवर, धनुषभंग व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल केसरवानी, रवि वैश्य, भरतलाल कुशवाहा, शनिकुमार अग्रहरि, बसंतलाल, चंद्रपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed