फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mandal presidents of BJP opened front against their own legislator

भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने अपने ही विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 04 Jan 2020 08:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Mandal presidents of BJP opened front against their own legislator
bjp logo
शनिवार को बारा स्थिति मालती देवी विद्या मंदिर स्कूल में क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधायक बारा डॉ. अजय कुमार का एक स्वर में विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष जसरा कमलेश त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन


 बताया कि  दो दिन पूर्व  बारा तहसील कार्यालय मेें बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक आयोजित थी, जिसमें भाग लेने के लिए सांसद रीता जोशी, विधायक बारा डॉ. अजय कुमार भी पहुंचे थे। बैठक के बाद सांसद, विधायक के साथ ही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार संतोष त्रिपाठी व एसडीएम बारा इंद्रभान तिवारी कार्यालय में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी की लालापुर मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष ने सूची देकर एसडीएम से कंबल वितरण कराने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने बताया कि शासन से उपलब्ध कराए जाने पर कंबल वितरण होगा। इतना कहते हुए एसडीएम ने सूची वापस कर दी, जिसका वहां मौजूद मीडिया प्रभारी ने आपत्ति जताई। उन्होंने एसडीएम पर कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। जिसका विधायक डॉ. अजय ने विरोध किया तो दोनों में नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच तेज आवाज में बहस भी होने लगी। इस दौरान कुछ अभद्र शब्दों का भी प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


 इससे नाराज क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्षों ने शनिवार को बैठक कर विधायक पर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। बताया कि मामले को लेकर प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जब तक पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की तरफ से कोई निर्णय नहीं आ जाता तब तक के लिए क्षेत्र में होने वाली सभी बैठकों में विधायक बारा का बहिष्कार किया जाएगा। मौके पर जसरा मंडल अध्यक्ष नंदीश्वर नाथ तिवारी, कौंधियारा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद केसरवानी, लालापुर मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह, शंकरगढ़ मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, नारीबारी मंडल अध्यक्ष अंजनी लाल आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed