{"_id":"65c9ba33f17643eeac0c1383","slug":"manager-sold-shoes-worth-rs-4-65-lakh-without-billing-company-booked-on-embezzlement-charges-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud : मैनेजर ने बिना बिलिंग किए बेच दिए 4.65 लाख के जूते, कंपनी ने गबन के आरोप में कराया नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud : मैनेजर ने बिना बिलिंग किए बेच दिए 4.65 लाख के जूते, कंपनी ने गबन के आरोप में कराया नामजद
Mon, 12 Feb 2024 11:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:56 AM IST
सार
सचिन त्रिवेदी लिबर्टी शूज लिमिटेड के लखनऊ में रीजनल मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्राधिकार में कंपनी का प्रयागराज के सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित शोरूम भी है। इसमें सरवन कुमार निवासी कानपुर नगर मैनेजर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिविल लाइंस में फुटवियर शोरूम से 4.65 लाख के गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि मैनेजर ने बिना बिलिंग के ही उपरोक्त मूल्य के जूते बेच दिए और इसकी राशि गबन कर ली। कंपनी के अफसरों की तहरीर पर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सचिन त्रिवेदी लिबर्टी शूज लिमिटेड के लखनऊ में रीजनल मैनेजर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्राधिकार में कंपनी का प्रयागराज के सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित शोरूम भी है। इसमें सरवन कुमार निवासी कानपुर नगर मैनेजर है। कुछ दिनों से उक्त शोरूम में पर्याप्त मात्रा में माल होने के बाद भी विक्रय की स्थिति खराब होने की जानकारी मिल रही थी। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार 16 जनवरी को आकर शोरूम स्टाफ की मौजूदगी में औचक निरीक्षण किया तो पाया कि काफी संख्या में जूतों के डिब्बे खाली थे।
विज्ञापन
पूछने पर मैनेजर ने गोलमोल जवाब दिया। अगले दिन ऑडिट कराने पर 4.65 लाख की हेराफेरी मिली। आरोप है कि पूछताछ में मैनेजर ने स्वीकारा कि व्यक्तिगत लाभ के लिए उसने बिना बिलिंग के माल बेच दिया और उससे प्राप्त रकम रख ली। सिविल लाइंस प्रभारी एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन