{"_id":"6861a070ca01a7c2df022c3d","slug":"management-course-entrance-exam-in-iert-today-allahabad-news-c-3-ald1024-658014-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आईईआरटी में मैनेजमेंट कोर्स की प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आईईआरटी में मैनेजमेंट कोर्स की प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में दो वर्षीय मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए सोमवार को संस्थान परिसर में ही परीक्षा आयोजित की गई है।
प्रवेश परीक्षा में कुल 395 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से 311 अभ्यर्थी दो वर्षीय मैनेजमेंट कोर्स के लिए परीक्षा देंगे, जबकि 84 परीक्षार्थी पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीडीसीए) कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देंगे।
दो वर्षीय मैनेजमेंट डिप्लोमा कोर्स में अभ्यर्थियों को प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे मानव संसाधन, विपणन, वित्त और संगठनात्मक व्यवहार की शिक्षा दी जाती है। वहीं, पीडीसीए कोर्स सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने पर केंद्रित है। इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन, प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यू डॉ. यूएस वर्मा ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी कक्षाओं में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही परीक्षार्थी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री परीक्षा के दौरान नहीं ले जा सकेंगे।