फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Man molested by molesting woman, assaulted

युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने मां पर मनचले ने बोला हमला

Thu, 31 Oct 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Man molested by molesting woman, assaulted
molestation
युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने मां पर मनचले ने बोला हमला
विज्ञापन

ग्रामीणों के दौड़ने पर फायरिंग करते हुए भागे आरोपी, छूटी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
शमशेरगंज। मां के साथ खेत में काम कर घर लौट रही युवती के साथ बाइक सवार तीन युवक छेड़छाड़ करते हुए सूनसान स्थान की ओर घसीटने लगे। जिसका उसकी मां ने विरोध किया। आरोपियों ने तमंचे के बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस दौरान युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को थाने लेकर चली गई।

जेठवारा थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला बुधवार को अपनी बेटी के साथ खेत में काम करने गई थी। वहां से दोपहर में वह घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन मनचले मिल गए। जो युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे पकड़कर सूनसान स्थान की ओर घसीटने लगे। युवती की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे। उनकी बाइक भी घटनास्थल पर छूट गई। उन लोगों ने युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवती से पूछताछ के बाद आरोपियों की छूटी बाइक कब्जे में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जेठवारा एसओ ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की अफवाह उड़ाई जा रही है। युवक और युवती की शादी तय थी। बीच में न जाने क्या हुआ रिश्ते में दरार आ गई जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed