{"_id":"67079f577856cc1fde01a814","slug":"man-calling-mahant-of-mankameshwar-temple-posing-as-dm-arrested-bail-granted-by-court-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मनकामेश्वर मंदिर के महंत से डीएम बनकर फोन करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मनकामेश्वर मंदिर के महंत से डीएम बनकर फोन करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत
Thu, 10 Oct 2024 03:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:03 PM IST
सार
पुलिस ने उसे सर्विलांस के जरिए पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने मोबाइल एप के जरिए धोखाधड़ी करने का प्रयास किया था। गौरतलब है कि घटना दो अक्तूबर को हुई थी। मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्रीधरानन्द ब्रह्मचारी महाराज के पास दोपहर 03:37 मिनट पर जिलाधिकारी के अधिकृत मोबाइल से काॅल कर पहले डीएम बनकर बात की गई।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
जिलाधिकारी बनकर मनकामेश्वर मंदिर के महंत से धोखाधड़ी करने का प्रयास मोबाइल एप के जरिए किया गया था। पुलिस ने मेजा निवासी आरोपी अंकित शुक्ला को गिरफ्तार किया तब यह खुलासा हुआ। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। अंकित मेजा के सोरांव का रहने वाला है। वह दो साल पहले भी इसी मामले में अपने साथी संग जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे सर्विलांस के जरिए पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने मोबाइल एप के जरिए धोखाधड़ी करने का प्रयास किया था। गौरतलब है कि घटना दो अक्तूबर को हुई थी। मनकामेश्वर मंदिर के महंत श्रीधरानन्द ब्रह्मचारी महाराज के पास दोपहर 03:37 मिनट पर जिलाधिकारी के अधिकृत मोबाइल से काॅल कर पहले डीएम बनकर बात की गई। फिर निजी सचिव बनकर कहा कि डीएम साहब के गृह जनपद में मंदिर बन रहा है, इसमें सहयोग दीजिए।
विज्ञापन
बाद में दो अन्य नंबरों से भी कॉल आई। शक होने पर मंदिर के आचार्य रामचंद्र शुक्ला ने कीडगंज थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई थी। एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर अंकित शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। जमानती धारा होने के चलते उसे कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन