{"_id":"60cb0f6632ea0b379d1e3f1d","slug":"man-arrested-from-vindhyachal-for-discoming-at-tamche-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में तमंचे पर डिस्को करने वाला युवक विंध्याचल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में तमंचे पर डिस्को करने वाला युवक विंध्याचल से गिरफ्तार
Thu, 17 Jun 2021 10:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:07 PM IST
सार
- आरोपी के खिलाफ मेजा थाने में दर्ज किया गया था मुकदमा, गुरुवार को पुलिस ने उसे विंध्याचल से दबोचा
विज्ञापन
prayagraj news : तमंचे पर डिस्को करता युवक।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा इलाके में आई एक बारात में चल रहे आरकेस्ट्रा में रात भर तमंचे पे डिस्को करना एक युवक को काफी भर पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई मेजा पुलिस ने आरोपी को दूसरे दिन बुधवार रात में विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव से गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मेजा के उरनाह गांव के शिवकरण की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारात विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव से आई थी। बारात में रात में आरकेस्ट्रा चल रहा था। जिसमें एक युवक रात भर डांसर के साथ तमंचे पे डिस्को करता रहा। सुबह वीडियो वायरल हुआ तो मेजा पुलिस हरकत में आ गई। मेजा थाने के इंस्पेक्टर अरूण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तमंचे पर डिस्को करने वाले युवक आशीष कुमार यादव निवासी कलना विन्ध्याचल को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आशीष को जेल भेज दिया गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि मेजा के उरनाह गांव में मंगलवार की रात बारात में आया एक युवक रात भर ‘तमंचे पे डिस्को’ करता रहा। वधु पक्ष की ओर से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। युवक डांसर के साथ नाचते हुए तमंचा लहराता रहा। इसी दौरान तमाम लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मेजा पुलिस को सूचना मिली तो युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम मिर्जापुर के जिगना रवाना कर दी गई थी। दुल्हन के पिता को भी थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
prayagraj news : तमंचे पर डिस्को करता युवक।
- फोटो : prayagraj
मेजा के उरनाह गांव के रहने वाले शिवकरण की बेटी की मंगलवार रात शादी थी। बारात मिर्जापुर के जिगना से आई थी। बारात में एक युवक आया था। वह खुलेआम तमंचा लहराते हुए नाच रहा था। बारात आने के बाद रात में 11 बजे के बाद आर्केस्ट्रा शुरू हुआ तो युवक तमंचा लेकर डांसर के साथ नाचने लगा। रात भर वह तमंचा लेकर नाचता रहा। तमाम लोग वीडियो बनाते रहे। तड़के जब आर्केस्ट्रा खत्म होने लगा तो वह युवक डांसर को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया।
उसके हाथ में तमंचा देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि वह उसे रोक दें। किसी तरह बड़े बुजुर्गों ने बीच बचाव कर डांसर को बचाया। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। दिन में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शिवकरण से युवक के बारे में पूछताछ हुई। पता चला वह बारात से आया था। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चौकी इंचार्ज जोमनिया के नेतृत्व में पुलिस को जिगना युवक की गिरफ्तारी के लिए जिगना गई थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।