फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Man arrested for abandoning a woman with whom he was in a relationship and marrying another man

Prayagraj News: रिलेशनशिप में रह रही युवती को छोड़ दूसरी शादी रचाने वाला गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 18 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for abandoning a woman with whom he was in a relationship and marrying another man
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का बादशाहपुर क्षेत्र के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। आरोप है कि इधर, युवती से संबंध तोड़कर युवक दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी होने पर युवती ने पुलिस को तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ सरायइनायत संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एक युवती का बादशाहपुर-जौनपुर क्षेत्र में ननिहाल है। ननिहाल आते-जाते युवती का सात साल पहले वहीं के युवक के साथ प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि रिलेशनशिप में रही युवती को शादी करने का वादा कर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 2020 में युवती के परिजनों ने उसकी शादी हंडिया के युवक के साथ कर दी।
विज्ञापन

शादी के एक माह बाद आरोपी युवती के ससुराल पहुंचकर प्रेम संबंध के बारे में बता दिया। इस पर पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद युवती का प्रेमी फिर उससे मिला और शादी करने का वादा कर उसे अपने साथ ले गया। जहां दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच युवक ने हंडिया थाना क्षेत्र की एक युवती से शादी तय कर ली। कुछ दिन बाद बरात जाने वाली थी। रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed