फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Making environmental protection a mass movement is the need of the hour: PK Singh

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की जरूरत : पीके सिंह

Tue, 09 Jun 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 09 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Making environmental protection a mass movement is the need of the hour: PK Singh
इफको फूलपूर इकाई में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
इफको फूलपुर इकाई में आयोजित पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को छात्र-छात्राओं एवं संविदा कर्मियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाना और हरित व स्वच्छ वातावरण के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इफको फूलपुर इकाई प्रमुख पीके सिंह ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आज के समय की जरूरत बन चुकी है। इस दाैरान कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से दस तक के विद्यार्थियों के लिए परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों, कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा हरित वातावरण के निर्माण में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश, इफको इम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडेय, महामंत्री विजय कुमार यादव, महाप्रबंधक तकनीकी रत्नेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed