फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019 Major events to be held on 22 January 2019

कुंभ में आजः 22 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019 Major events to be held on 22 January 2019

पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। पौष पूर्णिमा पर 1.07 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। 

आज महाकुंभ का आठवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- संत मोरारी बापू की कथा निम्बार्क नगर में 9.30 बजे से 

2- मेलाक्षेत्र के सेक्टर 16 में डा. कमलदास वेदांती का प्रवचन 

3- सेक्टर 13 में देवकी नंदन ठाकुर जी का प्रवचन 2.30 बजे से 

4- उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र मंच सेक्टर 19 में गारगलू आंध्र प्रदेश, कोलकली केरला, गुस्सडी तेलगांना, कालियट्टम पांडुचेरी, ढोलू कनीया कर्नाटक थाप्पट्टम एवं ओइलीअट्टम तमिलनाडू। दसूरी पाली में पूजरा कनीथा कर्नाटक, ओप्पन्ना थिरुवथिरकली एवं मारगमकली केरला, कड़ाग्राम कवाड़ी एवं डमी हार्स तमिलनाडु,वीरनाटयम आंध्र प्रदेश प्रदेश, बीसू का मसाले कर्नाटक, माथुरी लम्बाड़ी एवं घिम्सा तेलगांना। 
विज्ञापन


5-शास्त्रीय प्रस्तुति मंच दो के सेक्टर 19 अरैल घाट में उस्ताद शाहिद परवेज द्वारा सितार वादन एवं सुश्री आरती अंकालिंकर- टिकेकर द्वारा गायन प्रस्तुति। 

6- दत्तात्रेय उपाख्यान श्रीमन्नामाध्वगौड़ेश्वर पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी रात्रि भजन संध्या जुबिन नौटियाल प्रभु प्रेमी संघ शिविर सेक्टर 14 मेला क्षेत्र में।
विज्ञापन
विज्ञापन


7- गंगा मंच सेक्टर एक में स्टार कास्ट मोहितसूरी का कार्यक्रम छह बजे से।

8- अक्षयवट मंच सेक्टर 6 पर पैका जनानी/मर्दानी झूमर दीनू झारखंड, फरूवाही लोक नृत्य  विजय यादव अयोध्या,भजन सुश्री ममता शर्मा वाराणसी, विविध लोक नृत्य यथार्थ क्रिएशन सोसाइटी वाराणसी द्वारा प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।


9- यमुना मंच सेक्टर 17 में अंकिता नाट हेमचद्र गोस्वामी असम, रासलीला उत्तर कमलाबरी सत्र शंकरदेव कृष्टि संघ असम, भोजपुरी अंजनी उपाध्याय, बिरहा डॉ मन्नू यादव वाराणसी द्वारा ५.३० से ९.३० तक की प्रस्तुति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed