{"_id":"577d5a9d4f1c1b93477fa70f","slug":"maintained-by-the-fourth-day-the-clouds-roost","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी बादलों ने बनाए रखा बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी बादलों ने बनाए रखा बसेरा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
मानसून
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मानसून के दूसरे फेज के शुरू होते ही बादलों ने अपना रंग दिखा दिया है। दो दिनों में जहां 99 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकार्ड की गई है वहीं बुधवार की दोपहर 6.8 एमएम बारिश हुई। बारिश के लगातार होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार की तरह बुधवार को भी सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। बादलों के बने रहे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जबकि न्यूनतम नमी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक कुल 186 एमएम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विज्ञानी इसे कम बारिश बता रहे हैं। उनके अनुसार अब तक ढाई सौ एमएल बारिश हो जानी चाहिए थी।
बुधवार को दिन का तापमान मंगलवार के 30.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान मामूली 0.2 डिग्री गिरावट आई है। यह 26.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम नमी 98 फीसदी और न्यूनतम 86 फीसदी रिकार्ड की गई। न्यूनतम नमी दो फीसदी अधिक रिकार्ड की गई है। इसके पूर्व बादल तीन दिनों की तरह सुबह से ही छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई जो एक घंटे तक चलती रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल अभी जाने वाले नहीं है।