{"_id":"6220da70edc1206bba62f109","slug":"mainpuri-hearing-postponed-in-case-of-rape-and-murder-of-girl-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad High Court : मैनपुरी में छात्रा से बलात्कार व हत्या के मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad High Court : मैनपुरी में छात्रा से बलात्कार व हत्या के मामले में सुनवाई टली
Thu, 03 Mar 2022 08:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:41 PM IST
सार
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की प्रगति रिपोर्ट जाननी चाही। इस पर सरकारी अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश का चुनाव होने की वजह से अधिकारी उसमें व्यस्त रहे।
विज्ञापन
allahabad high court
- फोटो : social media
विस्तार
मैनपुरी में छात्रा के फांसी लगाने के मामले में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अगली तिथि 23 मार्च निर्धारित की है। मामले में मुख्य न्यायमूर्ति राजेश कुमार बिंदल और न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की प्रगति रिपोर्ट जाननी चाही। इस पर सरकारी अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश का चुनाव होने की वजह से अधिकारी उसमें व्यस्त रहे। इसलिए जांच प्रभावित रही। सरकारी अधिवक्ता को सुनने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए आगे की तिथि लगा दी। घटना 16 सितंबर 19 की है।
विज्ञापन