फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahtab Naini died in the blast and took the bodies of the family members of Taslim

नैनी विस्फोट में मारे गए महताब और तस्लीम के परिजन ले गए शव

Sat, 10 Oct 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mahtab Naini died in the blast and took the bodies of the family members of Taslim
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नैनी में मंगलवार को हुए विस्फोट में मारे गए महताब और तस्लीम के शव की शुक्रवार दोपहर परिजनों ने शिनाख्त की। नैनीताल से महताब का भाई सरफराज आया था। जबकि तस्लीम के चाचा कदीर खान तीन रिश्तेदारों के साथ शव लेने पहुंचे थे। महताब का भाई शव लेकर नैनीताल चला गया जबकि तस्लीम के चाचा शव लेकर बरेली चले गए।
विज्ञापन


नैनीताल के लालकुआं माल रोड पर रहने वाले सरफराज ने बताया कि महताब उसका छोटा भाई था। वह दसवीं तक पढ़ा था। उसने पिछले दस सालों से मां-भाई से दूरियां बढ़ा ली थीं। इनके रास्ते ठीक न देखकर उसे लेकर नैनीताल में रहने लगी थी। सरफराज ने बताया कि लगभग सालभर पहले महताब दो दिन के लिए नैनीताल गया था। उसके बाद कभी संपर्क नहीं किया था। सरफराज ने बताया कि उसे पता ही नहीं उसके पिता और भाई नैनी में रहकर कौन सा व्यवसाय करते थे। नैनी में हुए विस्फोट की भी जानकारी नहीं थी। पुलिस के दबाव पर वह शव लेने यहां आए हैं।
विज्ञापन


 सरफराज भाई का शव लेकर नैनीताल चला गया, जबकि तस्लीम के चाचा कदीर खान ने बताया कि उसे अखबार में पढ़कर जानकारी हुई कि उसका भतीजा नैनी में हुए विस्फोट में मारा गया है। खबर पढ़कर वे इलाहाबाद आए हैं। कदीर खान ने बताया कि तस्लीम चार भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वह दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करता था। वह महताब और सलीम के संपर्क में कैसे आया है। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। भतीजे की मौत से दु:खी कदीर ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि उनका भतीजा किन लोगों के साथ रह रहा है। कदीर अपने दो रिश्तेदारों के साथ भतीजे के साथ शव लेने आए थे। तस्लीम के पिता बीमारी के चलते बेटे का शव लेने नहीं आए। जबकि उसके भाई काफी छोटे हैं। कदीर भतीजे का शव लेकर बरेली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनी में हुए धमाके के बाद पकड़े गए मनोज उर्फ सलीम ने पूछताछ में बताया कि विस्फोटक उसका बेटा महताब चौक से खरीदकर लाया था। वह किस दुकान से पटाखे में इस्तेमाल करने वाला गंधक खरीदकर लाया था। उसे नहीं बताया था। इस पर सीओ प्रथम रूपेश सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कई थानों की फोर्स के साथ छापा मारा था। दुकानदार से पूछा गया कि हाल में कितने लोगों को गंधक बेचा है। इसका रिकार्ड है कि नहीं। दुकानदार के पास मात्रा से अधिक विस्फोटक तो नहीं है। जांच के लिए पुलिस ने दुकान पर मिले विस्फोटक (गंधक) को सील कर दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली कुशलपाल ने बताया कि दुकान पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दुकानदार को लाइसेंस और कागजात दिखाने को कहा गया है।


नैनी में हुए धमाके में चौक के एक दुकान से विस्फोटक खरीदे जाने की बात सामने आई थी। इस पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही जिले में कितने दुकानदारों को लाइसेंस मिला है। इसकी जानकारी लेकर दुकानों की जांच की जाएगी।
केएस इमैनुएल एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed