फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahatma Gandhi Jayanti

राष्ट्रपिता की जयंती पर रिहा हुए आर्थिक रूप से नि:शक्त दस बंदी

Thu, 03 Oct 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti
Mahatma Gandhi Jayanti
रोटरी क्लब एवं प्रिसन मिनिस्ट्री इंडिया के सदस्यों ने जमा किया 61,908 रुपए जुर्माना
विज्ञापन

महात्मा गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को भी जेल में दी गई श्रद्धाजंलि, दी गई सलामी
नैनी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर केंद्रीय कारागार नैनी से दस ऐसे बंदियों को रिहा किया गया, जो मामूली जुर्माने की धनराशि न जमा कर पाने की वजह से जेल में बंद थे। उनकी मदद करने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह की पहल पर प्रयागराज की दो संस्थाएं रोटरी क्लब आफ इलाहाबाद इलीट और प्रिसन मिनिस्ट्री इंडिया आगे आईं, जिन्होंने सभी दस कैदियों पर लगे जुर्माने की धनराशि 61,908 रुपए बतौर चेक जमा करके उन्हें जेल से मुक्त कराया।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जेलों में बंद ऐसे कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया था, जो नि:शक्त थे और मामूली जुर्माने की धनराशि न जमा कर पाने की वजह से जेल से बाहर नहीं आ पा रहे थे। इसकी जानकारी जब रोटरी क्लब आफ इलाहाबाद इलीट और प्रिसन मिनिस्ट्री इंडिया (डायोसिस यूनिट इलाहाबाद) के लोगों को हुई तो उन लोगों ने केंद्रीय कारागार नैनी से संपर्क कर ऐसे कैदियों की लिस्ट मांगी। नैनी जेल प्रशासन की ओर से ऐसे कुल दस कैदियों की लिस्ट तैयार की गई थी। जिनमें तीन कैदियों नौशाद खां पुत्र अच्छे खां, राजा पुत्र रवि सिंह व मुन्ना यादव पुत्र जिऊलाल का जुर्माना प्रिसन मिनिस्ट्री इंडिया ने और पिंटू उर्फ श्रीकांत पटेल पुत्र राधेश्याम , शालू वाल्मीकि पुत्र प्रेम नारायण, मो. शमीम पुत्र मो. सन्ना, बचऊ पुत्र मोतीलाल, राजू आमिर पुत्र इकबाल खान, जयंत सिंह पुत्र मचल सिंह व सागर पुत्र शिवशंकर वाल्मीकि के जुर्माने की धनराशि रोटरी क्लब आफ इलाहाबाद इलीट ने भरकर सभी को मुक्त कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुनिराज व सचिव बेलाराज के साथ पूर्व अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल रितेश सिंह, नितिन चोपड़ा, विकल्प अग्रवाल, आंजनेय शुक्ला, संजय तलवार, शिल्पा, ज्योति गुप्ता, मनीष गर्ग आदि मौजूद थे। कैदियों की रिहाई से पहले जेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान जेलर वीके मिश्रा, डिप्टी जेलर पीके मिश्रा, अभय शुक्ला, बेथनी कांवेंट स्कूल की प्रींसिपल सिस्टर शिल्पा, सिस्टर जीना, सेंट जोसेफ के फादर बोबना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

..........................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed