फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maharshi Narad Award for Dr. Ramji Mishra i prayagraj

प्रयागराजः डॉ. रामजी मिश्र को महर्षि नारद पुरस्कार

Sun, 03 Mar 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Maharshi Narad Award for Dr. Ramji Mishra i prayagraj
ramji - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की ओर से शनिवार को विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई। चयनितों की सूची में चार विभूतियां प्रयागराज से हैं। इनमें डॉ. रामजी मिश्र को महर्षि नारद पुरस्कार, डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार, डॉ. शैलजा एवं सुरेश कुमार सिंह साहित्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम अधिशासी डॉ. रामजी मिश्र को इससे पहले भी अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें करपात्री पुरस्कार, विश्वभारती पुरस्कार, आचार्य शंकर पुरस्कार, अखिल आकाशवाणी राजभाषा पुरस्कार आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रयाग गौरव, साहित्य गौरव से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. रामजी की स्वामी करपात्री जी और उनका राजनैतिक जीवन, धर्म एवं राजनीति, शंकराचार्य और उनकी परंपरा जैसी कई प्रमुख कृतियां भी प्रकाशित हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉल्ेज में संस्कृत विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी ‘रसराज’ को 21 हजार रुपये के विशेष पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। डॉ. त्रिपाठी संस्कृत और हिंदी के कवि भी है। इसे पूर्व उन्हें ईश्वरी प्रसाद सर्जना पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में उनकी पुस्तक ‘प्रयारागज कुंभ कथा’ का प्रकाशन हुआ है। इसके अलावा हिंदी साहित्य सम्मेलन से उन्हें संस्कृत क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए महामहोपाध्याय की उपाधि भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संस्कृत संस्थानम् के गंगानाथ झा परिसर में तैनात डॉ. शैलजा पांडेय को साहित्य पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। वेद, पुराण और वास्तुशास्त्र में उन्हें विशेषज्ञता है। उनके तीन ग्रंथ उत्तर प्रदेश संस्कृत अकादमी से पुरस्कृत हैं। डॉ. शैलजा इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं और कमला नेहरू अस्पताल में उनका इलाज चला रहा है। इसके अलावा सोनाई करछना के रहने वाले पूर्व आईएएस अफसर एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सचिव सुरेश कुमार सिंह को भी साहित्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। दो मार्च को पुरस्कार की घोषणा की गई और इसी दिन उनका जन्म दिन भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed