फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maharashtra CM Devendra Fadnavis took a dip in Sangam with his wife, said- felt a sense of pride

Mahakumbh : महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी, बोले- हुई गर्व की अनुभूति

Fri, 14 Feb 2025 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 07:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद आरती उतारी।

विज्ञापन
Maharashtra CM Devendra Fadnavis took a dip in Sangam with his wife, said- felt a sense of pride
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद आरती उतारी। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हो सका। यहां की अद्भुत व्यवस्था के लिए मैं योगी जी को बधाई देता हूं। महाकुंभ में आने वाला हर व्यक्ति खुश है और श्रद्धालुओं की संख्या से एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखकर दुनिया हैरान है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि हम उन 50 करोड़ लोगों में शामिल हैं जिन्होंने महाकुंभ के दौरान इस पवित्र स्नान में भाग लिया। हम योगी जी का धन्यवाद करना चाहती हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अगले कुंभ का आयोजन नासिक में भी भव्य हो और वहां भी बेहतरीन व्यवस्थाएं हों। 
विज्ञापन


 

Maharashtra CM Devendra Fadnavis took a dip in Sangam with his wife, said- felt a sense of pride
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयागराज पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री नंदी ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला।

सनातन की ताकत और एकता का नया इतिहास करोड़ों महाकुंभ में रचा गया

आस्था, परंपरा और भक्ति की अद्वितीय त्रिवेणी महाकुंभ में शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं तेलंगाना के प्रभारी सुनील बंसल ने आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थराज प्रयाग में आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रदेश सरकार की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

अद्भुत संयोग में डुबकी से गर्व की अनुभूति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपरिवार महाकुंभ में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष बाद महाकुंभ के दिव्य एवं अद्भुत योग में संगम स्रान करोड़ों सनातनियों के लिए गर्व की अनुभूति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ की व्यवस्था दिव्य, भव्य ही नहीं बल्कि अद्वितीय है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार। सनातन की ताकत और एकता का नया इतिहास करोड़ों सनातनियों द्वारा महाकुंभ में रचा गया है, जो गर्व का विषय है। आस्था के महाकुंभ को देख कर पूरी दुनिया अचरज में है कि करोड़ों लोगों ने किस तरह त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन

सुनील बंसल ने भी किया संगम में स्नान

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भगवती मां गंगा, मां यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगाकर लोक कल्याण की कामना की। संगम दर्शन किया। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है। 50 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में आकर संगम में डुबकी लगा चुके हैं, यह अपने आप में विश्व कीर्तिमान है। धर्म, संस्कृति और आध्यात्म के महासंगम का यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर, एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। जहां संस्कृतियों का संगम भी है, श्रद्धा और समरसता का समागम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed