{"_id":"61d5cd7212381363053f1843","slug":"mahant-narendra-giri-case-hearing-on-anand-giri-s-bail-in-the-high-court-on-january-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि की जमानत पर सुनवाई हाईकोर्ट में 18 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि की जमानत पर सुनवाई हाईकोर्ट में 18 जनवरी को
Wed, 05 Jan 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:25 PM IST
सार
हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को करेगी। आनंद गिरि पर महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले के आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया गया। ऑनलाइन दाखिल जवाब हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
इस वजह से कोर्ट ने अगली सुनवाई तक आनंद गिरि के वकीलों से सीबीआई के इस जवाब का जवाब (री-ज्वाइंडर) दाखिल करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 18 जनवरी को करेगी। आनंद गिरि पर महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। निचली अदालत ने महंत आनंद गिरि की जमानत पहले ही खारिज कर दिया है। इसके खिलाफ आनंद गिरि ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन