फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Yamuna born in Central Hospital before Mauni Amavasya, fifth child born in Mahakumbh

Mahakumbh : मौनी अमावस्या से पहले केंद्रीय अस्पताल में जन्मी यमुना, महाकुंभ में पांचवें बच्चे का जन्म

Fri, 24 Jan 2025 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 09:43 PM IST
सार

मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मेला के सेक्टर दो के केंद्रीय अस्पताल में यमुना का जन्म हुआ। मेला क्षेत्र में लेबर का काम कर रही प्रतापगढ़ निवासी 20 वर्षीय पायल ने शाम 7.08 बजे कन्या को जन्म दिया।

विज्ञापन
Mahakumbh: Yamuna born in Central Hospital before Mauni Amavasya, fifth child born in Mahakumbh
महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में हुआ बच्ची का जन्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान पर्व से पहले मेला के सेक्टर दो के केंद्रीय अस्पताल में यमुना का जन्म हुआ। मेला क्षेत्र में लेबर का काम कर रही प्रतापगढ़ निवासी 20 वर्षीय पायल ने शाम 7.08 बजे कन्या को जन्म दिया। वहीं बच्ची के जन्म लेते ही केंद्रीय अस्पताल में खुशी का माहौल छा गया। इस दौरान बच्ची के पिता चन्द्रमा ने कहा कि हमारे यहां यमुना ने जन्म लिया है। वहीं केंद्रीय अस्पताल में अब तक पांच बच्चों ने जन्म लिया है। वहीं प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर पायल को प्रसव पीड़ा के चलते सेक्टर दो के केद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सारी जांच होने के बाद शाम 7.08 बजे पायल ने बच्ची को जन्म दिया। महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। बच्ची का वजन करीब तीन किलोग्राम है। वहीं जन्म के बाद बच्ची के पिता चंद्रमा ने कहा कि पवित्र संगम में बच्ची का जन्म हुआ है। ऐसे में बच्ची का नाम यमुना रखा गया। बता दें कि अब तक केंद्रीय अस्पताल में पांच बच्चों का जन्म हुआ है और यह सभी बच्चे सामान्य प्रसव से हुए हैं। इनमें पहले बच्चे का नाम कुंभ, दूसरी लड़की का नाम गंगा, तीसरे लड़के का नाम शंभु, चौथे बच्चे का नाम बजरंगी व पांचवी बच्ची का नाम यमुना रखा गया है।

विज्ञापन

अस्पताल में पांचवे बच्चे का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ है। यह अपने में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मैं डॉ. यास्मीन और उनकी टीम का बधाई देता हूं। - डॉ. मनोज कौशिक, प्रमुख अधीक्षक, केंद्रीय अस्पताल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed