फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Work is being done in mission mode regarding plastic free Mahakumbh

Mahakumbh : प्लास्टिक फ्री महाकुंभ को लेकर मिशन मोड में हो रहा काम, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Thu, 28 Nov 2024 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 06:51 PM IST
सार

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न दोना-पत्तल विक्रेताओं को दुकान आवंटन कर, पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Work is being done in mission mode regarding plastic free Mahakumbh
प्रयागराज महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा महाकुंभ 2025 केवल आध्यात्मिकता और आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक सांस्कृतिक और सामाजिक अनुभव भी है। इस बार महाकुंभ को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की अनूठी पहल की जा रही है, जिसके तहत प्लास्टिक फ्री महाकुंभ का संकल्प लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना और प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करना है। इसके लिए सीएम योगी के निर्देश पर विभागीय समन्वय के साथ ही अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न दोना-पत्तल विक्रेताओं को दुकान आवंटन कर, पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी, जिसके बाद मेला क्षेत्र पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त होगा और यहां सिर्फ दोना और पत्तल की ही बिक्री हो सकेगी। 

विज्ञापन

400 स्कूल प्राचार्यों के साथ बैठक

400 स्कूलों के प्राचार्यों के साथ स्वच्छता पर विशेष बैठक आयोजित की गई है। छात्रों को स्वच्छता का संदेशवाहक बनाकर प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ की जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चार लाख बच्चों और प्रयागराज के पांच गुना नागरिकों तक स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल महाकुंभ की पहल को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

गंगा सेवादूतों की तैनाती

1500 से अधिक गंगा सेवादूतों को तैनात किया जा रहा है, जो मेले में स्वच्छता अभियान चलाएंगे और श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित करेंगे। इनकी ट्रेनिंग की शुरुआत हो चुकी है और आवश्यकता का अनुसार इनकी संख्या में वृद्धि किए जाने की भी योजना है। 

हर घर दस्तक अभियान

प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘हर घर दस्तक’ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति इस पहल में सहभागी बन सके। इसके साथ ही, सभी सुविधा पर्चियों में प्लास्टिक फ्री महाकुंभ का संदेश दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु जागरूक रहें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

सख्त निर्देश

महाकुंभ में तैनात सभी संस्थाओं और विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्लास्टिक मुक्त कुंभ के नियमों का पालन करें। उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी गई है। दूसरी तरफ, तमाम संस्थाओं ने भी प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ का संकल्प लिया है और वो भी मेला क्षेत्र में इस अभियान में मददगार की भूमिका निभा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से महाकुंभ को न केवल स्वच्छ बनाया जाएगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का एक आदर्श उदाहरण भी बनेगा। श्रद्धालु इस महाकुंभ में स्वच्छता और आस्था के साथ पर्यावरण को बचाने के अभियान में भी सहभागी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed