Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Sadhvi Bhagwati Saraswati- Mahakumbh gives the message of unity

Interview : साध्वी भगवती सरस्वती- एकता का संदेश देता है महाकुंभ, नहीं तो करोड़ों लोग एक साथ स्नान नहीं करते

Thu, 23 Jan 2025 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 07:02 AM IST
सार

अमेरिका में पली-बढ़ीं और भारत में संन्यासी बनकर महिला सशक्तीकरण और बच्चों की शिक्षा पर काम करने वाली साध्वी भगवती सरस्वती कहती हैं कि महाकुंभ एकता का संदेश देता है। महाकुंभ के सेक्टर 23 स्थित परमार्थ के शिविर में साध्वी भगवती सरस्वती से बातचीत की नीरज मिश्रा ने। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Sadhvi Bhagwati Saraswati- Mahakumbh gives the message of unity
साध्वी भगवती सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में पली-बढ़ीं और भारत में संन्यासी बनकर महिला सशक्तीकरण और बच्चों की शिक्षा पर काम करने वाली साध्वी भगवती सरस्वती कहती हैं कि महाकुंभ एकता का संदेश देता है। यह हमें एक-दूसरे के साथ जोड़ता है। तभी तो करोड़ों लोग खुले आसमां के नीचे एक साथ स्नान करते हैं। नहीं तो कोई महिला इतने लोगों के बीच में कैसे स्नान कर सकती है। यह दर्शाता है कि हम सब एक परिवार हैं। महाकुंभ के सेक्टर 23 स्थित परमार्थ के शिविर में साध्वी भगवती सरस्वती से बातचीत की नीरज मिश्रा ने। 

विज्ञापन


जिस उम्र में लोग अपना कॅरिअर बनाने की सोचते हैं, अपने सपने बुनते हैं। आपने संन्यास ले लिया। कितना मुश्किल था यह फैसला ? 
मेरे लिए तो कठिन नहीं था, लेकिन मेरे परिवार के लिए कठिन था। जब मैं पहली बार भारत आई थी तो ऋषिकेश पहली जगह थी, जहां मैं घूमने गई। यहां पहुंचकर लगा कि मेरी पढ़ाई-लिखाई तो किसी के काम नहीं आएगी। मैं तो दुनिया को कुछ दे ही नहीं पाऊंगी। इसके बाद मेरा मन बदल गया और संन्यास ने मुझे चुन लिया। पूज्य स्वामी चिदानंद जी से मिलने के बाद मैंने तय किया कि अब जीवन यहीं बिताना है। 
विज्ञापन


आपके लिए महाकुंभ के क्या मायने हैं ?
महाकुंभ का आयोजन आध्यात्मिक जागृति और आत्मा की शुद्धि के लिए होता है। इसमें पवित्र नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती में स्नान का महत्व है, जो व्यक्ति को अपने पापों और बुराइयों से मुक्त करने का प्रतीक है। महाकुंभ विभिन्न राज्यों, भाषाओं और परंपराओं से आए करोड़ों लोगों के मिलन का स्थल है। यह भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को दर्शाता है। यहां विभिन्न संत, महात्मा और विद्वान धार्मिक प्रवचन और सत्संग आयोजित करते हैं। यह ज्ञान, योग और ध्यान का गहरा अनुभव प्रदान करता है। महाकुंभ एकता का संदेश देता है। तभी तो करोड़ों लोग एक साथ खुले आसमां के नीचे स्नान करते हैं। नहीं तो कोई महिला भला इतने लोगों के बीच में कैसे स्नान कर सकती है। महाकुंभ मेरे लिए एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय जीवन दर्शन, आस्था और मानवता का उत्सव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी किताब हॉलीवुड टू द हिमालयाज बेस्ट सेलर रही, कुछ उसके बारे में बताएं ? 
हॉलीवुड टू द हिमालयाज मेरे यात्रा की कहानी है। यह बताती है कि अगर आपमें दृढ़ इच्छाशक्ति है तो आप कुछ भी कर सकते हैं। हॉलीवुड टू द हिमालयाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश है। लोगों को पढ़नी चाहिए कि किस तरह से धर्म परिवर्तन, मन परिवर्तन और मानसिकता का परिवर्तन हो सकता है। 

आजकल मेले में आईआईटियन बाबा, हर्षा रिछारिया खूब वायरल हो रहे हैं। आप कैसे देखती हैं इसे? 
देखिए, यह सब कर्मों के आधार पर होता है। आईआईटियन भी बाबा बन सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जिसे आत्मज्ञान हो, वह ज्ञान के मार्ग पर चल सकता है। उसका बैकग्राउंड नहीं तलाशना चाहिए। कई बार लोग प्रायश्चित करने के लिए जप-तप करते हैं। साधना करते हैं। उन्हें पता होता है कि उनसे गलत हुआ है। इसलिए वह इस मार्ग पर बढ़ जाते हैं। 

आप अनेक देशों में जाती हैं। हर जगह लोग शांति खोज रहे हैं। आपके लिए क्या है शांति? 
आजकल शांति के लिए अनेक देशों के लोग भारत आ रहे हैं। विभिन्न आश्रमों से जुड़कर ध्यान और योग कर रहे हैं। शांति सिर्फ ध्यान और योग से ही आ सकती है। आजकल के युवा जो तरीका अपना रहे हैं, वह गलत है। उससे शांति तो नहीं मिलती परेशानी जरूर बढ़ जाती है।


--------

कौन हैं साध्वी भगवती सरस्वती
साध्वी भगवती सरस्वती का जन्म लॉस एंजिल्स, अमेरिका में हुआ था। वे 1996 में भारत यात्रा पर आईं। 1999 में उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से दीक्षा ली और सांसारिक जीवन को त्यागकर साध्वी बन गईं। वे परमार्थ निकेतन के शिविर में नियमित रूप से प्रवचन और सत्संग करती हैं। साध्वी भगवती सरस्वती परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक भी हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर दलाई लामा, प्रिंस चार्ल्स और राष्ट्राध्यक्षों के साथ अपने विचार साझा किए हैं। उनके सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया है।

अमेरिका में पली-बढ़ीं और भारत में संन्यासी बनकर महिला सशक्तीकरण और बच्चों की शिक्षा पर काम करने वाली साध्वी भगवती सरस्वती कहती हैं कि महाकुंभ एकता का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed