फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Record made in movement of air passengers in Prayagraj, so many passengers traveled in seven days

Mahakumbh : प्रयागराज में हवाई यात्रियों की आवाजाही का बना कीर्तिमान, सात दिन में इतने यात्रियों ने किया सफर

Mon, 20 Jan 2025 11:58 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
राहुल शर्मा, उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 11:58 AM IST
सार

महाकुंभ मेले का आगाज 13 जनवरी से हुआ है। मेला शुरू होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई है। बीते एक सप्ताह के दौरान एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही का भी कीर्तिमान बना है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Record made in movement of air passengers in Prayagraj, so many passengers traveled in seven days
हवाई जहाज। - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज एयरपोर्ट में हवाई यात्रियों की आवाजाही का कीर्तिमान बन गया है। महज सात दिन में ही यहां 30 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ। प्रयागराज एयरपोर्ट केे निर्माण के बाद यह किसी भी एक सप्ताह में अब तक की सर्वाधिक यात्रियों की संख्या है। खास बात यह रही कि बीते सात दिन में यहां रिकार्ड 226 विमानों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले का आगाज 13 जनवरी से हुआ है। मेला शुरू होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई है। बीते एक सप्ताह के दौरान एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही का भी कीर्तिमान बना है। 14 जनवरी को महाकुंभ के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर एक ही दिन में 5250 यात्रियों का 38 विमानों से आवागमन हुआ। एक जनवरी 2019 से शुरू हुए प्रयागराज एयरपोर्ट में यह पहला मौका है जब 14 जनवरी को एक ही दिन में पांच हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हुआ।

विज्ञापन

इसी तरह अब 13 जनवरी से 19 जनवरी के बीच मात्र एक सप्ताह में रिकार्ड 30172 यात्रियों की आवाजाही हुई, जबकि बीते दस दिन में यहां 39110 यात्रियों का आवागमन हो चुका है। एयरपोर्ट प्रशासन का मानना है तमाम शहरों से सीधा हवाई संपर्क होने की वजह से जिस तरह से यात्रियों की संख्या बढ़ी है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस माह हवाई यात्रियों का ग्राफ 80 हजार के आंकड़े को पार कर सकता है। यहां सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही मई 23 में हुई थी। तब तकरीबन 63 हजार ने हवाई सफर किया था।

बीते सात दिन में इस तरह से बढ़ा ग्राफ

तिथि : विमानों की संख्या : यात्रियों की संख्या

19 जनवरी : 30 : 4006

18 जनवरी : 30 : 4317

17 जनवरी : 30 : 3885

16 जनवरी : 30 : 3861

15 जनवरी : 34 : 4551

14 जनवरी : 38 : 5250

13 जनवरी : 34 : 4252

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed