फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Passengers will get colored tickets for 26 days, this ticket will also decide the journey

Mahakumbh : 26 दिन यात्रियों को मिलेगा रंगीन टिकट, यह टिकट यात्रा, ट्रेन और प्लेटफार्म का भी करेगा निर्धारण

Sun, 29 Dec 2024 12:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

45 दिनों के महाकुंभ में 26 दिन यात्रियों को रंगीन जनरल टिकट मिलेंगे। संगम नगरी के आठ रेलवे स्टेशन पर इस बार कलर कोडिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत जिस रंग का टिकट होगा, उस रंग के लिए एक दिशा तय होगी। 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के दौरान 26 दिन यात्रियों को रंगीन टिकट मिलेगा।

विज्ञापन
Mahakumbh: Passengers will get colored tickets for 26 days, this ticket will also decide the journey
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में पहली बार यात्रियों को सभी प्रमुख स्नान पर्वों और अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर रंगीन जनरल टिकट दिए जाएंगे।इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर रुकने और ट्रेन पकड़ने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनरल टिकट ही उनकी यात्रा, ट्रेन, प्लेटफार्म, आश्रय स्थल का भी निर्धारण करेगा।

विज्ञापन


45 दिनों के महाकुंभ में 26 दिन यात्रियों को रंगीन जनरल टिकट मिलेंगे। संगम नगरी के आठ रेलवे स्टेशन पर इस बार कलर कोडिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत जिस रंग का टिकट होगा, उस रंग के लिए एक दिशा तय होगी। 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के दौरान 26 दिन यात्रियों को रंगीन टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए, अगर किसी यात्री को 14 जनवरी को मकर संक्रांति को प्रयागराज से कानपुर जाना है तो उसे हरे रंग का जनरल टिकट मिलेगा। यात्री को हरे रंग के ही आश्रय स्थल में प्रवेश करना होगा। वहां संकेतक भी हरे रंग के ही होंगे। इसके माध्यम से यात्री को सीधे उसी प्लेटफाॅर्म पर भेजा जाएगा जहां कानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन खड़ी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर ऐसी होगी व्यवस्था

  • टिकट/आश्रय का रंग - दिशा
  • लाल- प्रयागराज जंक्शन से लखनऊ व वाराणसी दिशा की तरफ
  • नीला - पंडित दीन दयाल उपाध्याय दिशा की तरफ
  • पीला - मानिकपुर, सतना एवं झांसी दिशा की तरफ
  • हरा - फतेहपुर, कानपुर और दिल्ली दिशा की तरफ


प्रमुख स्नान पर्व

  • पौष पूर्णिमा - 13 जनवरी
  • मकर संक्रांति - 14 जनवरी
  • मौनी अमावस्या - 29 जनवरी
  • बसंत पंचमी - 03 फरवरी
  • माघी पूर्णिमा - 12 फरवरी
  • महाशिवरात्रि - 26 फरवरी

रेलवे ने स्नान पर्व के लिए जारी की अनारक्षित ट्रेनों की समय सारिणी

महाकुंभ के स्नान पर्व के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने शनिवार को अनारक्षित ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी। सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें पंडित दीन दयाल उपाध्याय रूट की ओर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के नंबर के आगे डबल जीरो रहेगा।

मकर संक्रांति पर इस रूट पर सात ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें प्रयागराज से सुबह 9:30 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर 3:30 बजे, शाम 6.00 बजे और रात 7:30 बजे चलेगी। इसके अलावा छिवकी स्टेशन से रात 8:30 बजे और प्रयागराज जंक्शन से रात 9:30 बजे चलेगी।

इसी तरह कानपुर के लिए पहली ट्रेन सुबह पांच बजे, दूसरी ट्रेन 4:05 बजे, तीसरी ट्रेन शाम 7:50 बजे और चौथी ट्रेन रात 9:30 प्रस्थान होगी। प्रयागराज से मानिकपुर, झांसी रूट के लिए पहली ट्रेन दोपहर 1:30 बजे, दूसरी ट्रेन बांदा के लिए छिवकी स्टेशन से शाम 4:45 बजे और तीसरी ट्रेन शाम छह बजे नैनी स्टेशन से चित्रकूट धाम तक जाएगी।

वहीं, मकर संक्रांति पर मध्य प्रदेश के लिए भी चार ट्रेनें चलेंगी। जंक्शन से कटनी के लिए ट्रेन सुबह 10:40 बजे, दूसरी ट्रेन रात 8:15 बजे, तीसरी ट्रेन छिवकी से रात 8:55 बजे और चौथी ट्रेन नैनी स्टेशन से रात नौ बजे चलकर सतना स्टेशन तक जाएगी।

वहीं, मकर संक्रांति के एक दिन पहले पौष पूर्णिमा पर नाॅनस्टॉप चलने वाली अनारक्षित ट्रेनों का भी कार्यक्रम जारी हुआ है। 13 जनवरी को कानपुर के लिए तीन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के लिए चार, मानिकपुर-बांदा रूट पर तीन एवं मध्य प्रदेश के कटनी के लिए तीन एवं सतना के लिए एक ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed