फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh of taste: Bundelkhand's plums are now increasing the sweetness of chocolates and candies

स्वाद का महाकुंभ : बुंदेलखंड के बेर अब चॉकलेट और कैंडी की बढ़ा रहे मिठास, विदेशों में भी बढ़ रही है मांग

Sat, 01 Feb 2025 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 11:55 AM IST
सार

बुंदेलखंड के उन्नत बेर अपनी मिठास, स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। अब इससे बनी चॉकलेट, कैंडी, ड्राई फ्रूट्स और जैम की विदेशों में भी मांग बढ़ी है, जिसका प्रदर्शन महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी प्रदर्शनी में भी किया गया है।

विज्ञापन
Mahakumbh of taste: Bundelkhand's plums are now increasing the sweetness of chocolates and candies
बेर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड के उन्नत बेर अपनी मिठास, स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। अब इससे बनी चॉकलेट, कैंडी, ड्राई फ्रूट्स और जैम की विदेशों में भी मांग बढ़ी है, जिसका प्रदर्शन महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी प्रदर्शनी में भी किया गया है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने आकांक्षा समिति के तहत प्रदेश की कई संस्थाओं की प्रदर्शनी महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगवाई है। इसमें अबरोसा भी शामिल है, जिसकी स्थापना 2021 में शिवानी बुंदेला ने की थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के बेर से बने उत्पाद देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किए जा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले तीन वर्षों में ही संस्था का टर्नओवर प्रति वर्ष 40 लाख रुपये से अधिक हो गया है। खासताैर पर अमेरिका में बेर से बने चाॅकलेट और अन्य उत्पादों को अधिक पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली, कर्नाटक, हैदराबाद में भी इसकी मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बेर केवल एक फल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन


माता शबरी ने भी प्रभु श्रीराम को प्रेम पूर्वक बेर खिलाए थे, लेकिन समय के साथ इसकी महत्ता गायब हो गई है। यही कारण है कि हमने भारत के पहले सुपर फ्रूट ‘’बेर’’ पर रिसर्च करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत अबरोसा की नींव रखी गई है, जिसके प्रोडक्ट्स को न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानी बुंदेला ने बताया कि इस सफर की शुरुआत बेर फल पर वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान से 2021 में हुई। इसमें हमने पाया कि बेर में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट्स और कई औषधीय गुण होते हैं, जिससे यह एक संपूर्ण सुपर फूड बनता है। फिर हमने बेर से 15 से अधिक नए उत्पाद विकसित किए। इनमें जैम, चॉकलेट, कैंडी, ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब हमारा अगला लक्ष्य भारत के सभी राज्यों और अन्य देशों में इसका विस्तार करना है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed