फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Movement of 25.63 lakh passengers by 574 trains, train ran every 4.39 minutes on Maghi Purnima

Mahakumbh : 574 ट्रेनों से 25.63 लाख यात्रियों की हुई आवाजाही, माघी पूर्णिमा पर हर 4.39 मिनट पर चली ट्रेन

Fri, 14 Feb 2025 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 01:42 PM IST
सार

महाकुंभ का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा सफलता पूर्वक बीत गया। इस स्नान पर्व ट्रेनों से काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन हुआ। इस स्नान पर्व पर रेलवे द्वारा 42 घंटे में 574 ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन
Mahakumbh Movement of 25.63 lakh passengers by 574 trains, train ran every 4.39 minutes on Maghi Purnima
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए करनी पड़ रही जद्दोजहद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ का पांचवां प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा सफलता पूर्वक बीत गया। इस स्नान पर्व ट्रेनों से काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन हुआ। इस स्नान पर्व पर रेलवे द्वारा 42 घंटे में 574 ट्रेनों का संचालन किया गया। इस दौरान कुल 25.63 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई। खास बात यह रही कि माघी पूर्णिमा पर रेलवे द्वारा प्रत्येक 4.39 मिनट पर ट्रेन चलाई गई।माघी पूर्णिमा के मौके पर 12 फरवरी की रात 12 बजे तक 353 स्पेशल एवं रेगुलर ट्रेनों का संचालन किया गया।

विज्ञापन


इससे कुल 17.20 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। वहीं 12 फरवरी की रात 12 बजे से लेकर बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक 221 अन्य रेगुलर एवं स्पेशल ट्रेन से 8.43 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। इस तरह से 42 घंटे में संगम नगरी के प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, प्रयाग और फाफामऊ रेलवे स्टेशन से 574 ट्रेनों का संचालन कर दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। अगर स्पेशल ट्रेनों की बात की जाए तो शाम छह बजे तक ही 82 स्पेशल रेलवे द्वारा चलाई जा चुकी थी। इसमें से सर्वाधिक 50 स्पेशल प्रयागराज जंक्शन से चली। यहां से मानिकपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और कानपुर रूट के लिए काफी संख्या में यात्री रवाना हुए। इसी तरह प्रयागराज छिवकी से 03 नैनी से 02, सूबेदारगंज से 03, प्रयाग से 08, फाफामऊ से 02, प्रयागराज रामबाग से 03 एवं झूंसी से 11 स्पेशल चलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

78 विमानों से 12497 यात्रियों की हुई आवाजाही

ट्रेनों के साथ विमानों से भी महाकुंभ के मौके पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन हो रहा है। माघी पूर्णिमा पर बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर 78 विमानों से 12497 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान 21 नॉन शेड्यूल विमान से 26 यात्रियों का आगमन एवं 22 नॉन शेड्यूल विमान से 88 यात्री यहां से रवाना हुए।

माघी पूर्णिमा पर सर्वाधिक 15 विमान स्पाइस जेट के यहां पहुंचे। इसके अलावा इंडिगो के 12, एयर इंडिया के 05, एलाइंस एयर के 04 एवं अकासा एयर के 03 विमान का आगमन एवं प्रस्थान हुआ। बुधवार को इन विमानों से 6255 यात्रियों का आगमन एवं 6242 की रवानगी हुई। इस दौरान विमानन कंपनी इंडिगो के दो विमान निरस्त भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed