Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Indecency with Akhara Parishad President in protest against Model Harsha

Mahakumbh : माॅडल हर्षा के विरोध में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से अभद्रता, युवा संन्यासी ने जमकर किया हंगामा

Thu, 23 Jan 2025 04:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

निरंजनी अखाड़े की ओर से इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया को अमृत स्नान मेंं साथ लेकर जाने के एलान से नाराज संन्यासी ने निरंजनी अखाड़े में हंगामा किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी से अभद्रता करते हुए फैसला वापस लेने को धमकाने लगा।

विज्ञापन
Mahakumbh: Indecency with Akhara Parishad President in protest against Model Harsha
महंत रवींद्र पुरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निरंजनी अखाड़े की ओर से इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया को अमृत स्नान मेंं साथ लेकर जाने के एलान से नाराज संन्यासी ने निरंजनी अखाड़े में हंगामा किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी से अभद्रता करते हुए फैसला वापस लेने को धमकाने लगा। वहां मौजूद संतों ने किसी तरह युवा संन्यासी को काबू में कर पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर बारह बजे अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी निरंजनी अखाड़ा छावनी मेंं बने चेहरा-मेहरा में शिष्यों से चर्चा कर रहे थे। उसी समय एक युवा संन्यासी पहुंचकर हर्षा रिछारिया को रथ पर बिठाकर स्नान कराने के फैसले को गलत ठहराते हुए इसका विरोध करने लगा। फैसला वापस लेने की मांग करने लगा। महामंडेलश्वर डाॅ. अन्नपूर्णा गिरि ने जब उसे रोकने की कोशिश तब उनके साथ भी अभद्रता की। शोर-शराबा सुनकर दर्जनों साधु-संत भी जमा हो गए।

विज्ञापन

श्रीमहंत शंकारानंद, श्रीमहंत ओमकार गिरि, श्रीमहंत दिनेश गिरि ,श्रीमहंत राधे गिरि आदि ने उसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन, वह धर्म एवं परंपरा के खिलाफ बताते हुए फैसला वापस लेने पर अड़ा रहा। चोहरा-मोहरा में मौजूद संतों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि के मुताबिक आरोपी ने महामंडलेश्वर स्वामी अन्नपूर्णा भारती से भी अभद्रता की। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मेला प्रशासन से लिखित शिकायत की है। अभी तक युवा संन्यासी की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed