{"_id":"678de4b33c59f9e7cc0cb7ba","slug":"mahakumbh-fire-broke-out-in-kinnar-akhara-in-mahakumbh-created-chaos-fire-brought-under-control-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh : महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के पास लगी आग, मची अफरातफरी, पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh : महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के पास लगी आग, मची अफरातफरी, पाया गया काबू
Mon, 20 Jan 2025 11:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:36 AM IST
सार
महाकुंभ के सेक्टर 16 सेक्टर अखाड़े के पास सोमवार को सुबह आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग जब तक फैलता तब तक अखाड़े के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
किन्नर अखाड़े में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ के सेक्टर 16 सेक्टर अखाड़े के पास सोमवार को सुबह आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग जब तक फैलताी तब तक श्रद्धालुओं और दूसरे शिविर में ठहरे लोगों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तेज हवा के चलते आग तेजी से बढ़ रही थी।
विज्ञापन
आग लगने के काराणों का पता नहीं चल सका है। एक दिन पहले भी सेक्टर 19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया था। इसके बाद से मेला प्रशासन ने आग को लेकर पूरे मेले में अलर्ट घोषित कर दिया है। अग्नि शमक यंत्रों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़े के शिविर के पास सोमवार को सुबह एक शिविर से धुआं निकलने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां आग लगी वहीं पास में समाजवादी पार्टी का भी शिविर लगा है। शोरगुल होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड़ को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जान माल की क्षति की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन