फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: 22 quintal flowers will be showered on saints and devotees

Mahakumbh : संतों, श्रद्धालुओं पर 22 क्विंटल पुष्प की होगी वर्षा, तीन दिनों से निकाली जा रही हैं पंखुड़ियां

Tue, 28 Jan 2025 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:14 PM IST
सार

मौनी अमावस्या के मौके पर साधु संतों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पर्षा की जाएगी। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है। करीब 22 कुंतल फूल जिले के विभिन्न फूल कारोबारियों के अलावा दिल्ली से भी मंगाए गए हैं। फूल से पंखुड़ियों को निकालने का काम तीन दिनों से अनवरत चल रहा है। छह से सात राउंड पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। 

विज्ञापन
Mahakumbh: 22 quintal flowers will be showered on saints and devotees
मौनी अमावस्या पर पुष्प वर्षा के लिए गुलाब की पंखुडि़या निकालते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर अमृत स्नान के दौरान संतों तथा श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पुष्प वर्षा संगम के साथ अन्य सभी घाटाें पर की जाएगी। इसके लिए 22 क्विंटल पुष्प एकत्रित किए गए हैं। पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन मेें पहुंच गया है।

विज्ञापन

उप निदेशक उद्यान कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर से पांच से छह बार पुष्प वर्षा की जाएगी। हर बार अलग-अलग अफसर पुष्प वर्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि पुष्प वर्षा की शुरुआत सुबह पौने सात बजे होगी। इसके लिए 22 कुंतल से अधिक पुष्प का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

वहीं उद्यान प्रभारी महाकुंभ वीके सिंह ने बताया कि संतों और श्रद्धालुओं पर बरसाने के लिए स्थानीय स्तर पर गुलाब के फूल के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली से भी फूल मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुलाब के फूलों से पंखुड़ियां अलग करने में 15 श्रमिक दो दिनों से लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed