फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MahaKumbh 2025 Sameer Islam performed last rites of devotee Chhotalal his mother did not have money

MahaKumbh: भाईचारे का महाकुंभ, समीर इस्लाम ने श्रद्धालु छोटेलाल का कराया अंतिम संस्कार; मां के पास न थे रुपये

Mon, 03 Feb 2025 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Feb 2025 11:58 AM IST
सार

छावनी परिषद के सीईओ समीर इस्लाम ने महाकुंभ आए श्रद्धालु छोटेलाल का अंतिम संस्कार कराया। छोटेलाल वसंत पंचमी स्नान के लिए अपनी मां के साथ संगम स्नान करने आया था। शुक्रवार की रात छोटे लाल को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मां के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे। भाइयों ने शव लेने से मना कर दिया।

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Sameer Islam performed last rites of devotee Chhotalal his mother did not have money
MahaKumbh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के केंद्रीय अस्पताल में पहुंचने से पहले अपनी जान गंवा चुके हरदोई के रहने वाले 26 वर्षीय छोटे लाल को जब उनके सगे भाइयों ने लेने से मना कर दिया, तब कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम ने उनका अंतिम संस्कार कराकर मानवता की एक मिसाल पेश की। 
विज्ञापन


छोटे लाल का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान के साथ रविवार को रसूलाबाद घाट में किया गया। छोटे लाल वसंत पंचमी स्नान के लिए अपनी मां रन्नो देवी के साथ हरदोई से आए थे। वह सेक्टर 17 के एक आश्रम के शिविर में रुके थे। छोटे लाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात छोटे लाल को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद मां रन्नो देवी उन्हें सेक्टर दो के केंद्रीय अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मां रन्नो देवी ने अपने दोनों बेटों को मौत की सूचना दी और अंतिम संस्कार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने असमर्थता जता दी। इसके बाद परेशान रन्नो देवी इधर-उधर भटकने लगी। इस बात की जानकारी जब कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम को पता चली तो उन्होंने अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठाने को कहा। 

इसके बाद रविवार को रसूलाबाद घाट पर छोटे लाल का अंतिम संस्कार किया गया। मां रन्नो देवी ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार की सारी क्रियाएं की।

 

मैनें वहीं किया, जो एक इंसान को दूसरे के लिए करना चाहिए। किसी परेशान, पीड़ित के काम आना यही मानवता है। फिलहाल बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद रन्नो देवी को घर छोड़ दिया गया है।-मोहम्मद समीर इस्लाम, सीईओ, छावनी परिषद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed