फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 prayagraj Boat dip at Kila Ghat People started drowning NDRF personnel rescued 10 devotees

MahaKumbh: किला घाट पर डूबी नाव... डूबने लगे लोग, एनडीआरएफ के जवानों ने लगाई छलांग; 10 श्रद्धालुओं को बचाया

Sun, 26 Jan 2025 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में शनिवार को किला घाट पर एक नाव डूबी गया। नाव में सवार लोग भी डूबने लगे। एनडीआरएफ के जवानों ने तुरंत छलांग लगाकर दस श्रद्धालुओं को बचा लिया।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 prayagraj Boat dip at Kila Ghat People started drowning NDRF personnel rescued 10 devotees
एनडीआरएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। किला घाट पर यात्रियों से भरी एक नाव यमुना में डूब गई। हादसे के वक्त 10 श्रद्धालु सवार थे, जो नाव डूबते देख नदी में कूद गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


हादसा सुबह 11:30 बजे के करीब हुआ। किला घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान एक नाव आई तो श्रद्धालु उसमें बैठने के लिए तेजी से आगे बढ़े। एक-एक कर नौ श्रद्धालु उसमें सवार हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही 10वां श्रद्धालु बैठा तो नाव अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई और उसमें पानी भरने लगा। यह देख श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और उन्होंने नदी में कूदना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो पास में ही मौजूद एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। करीब पांच मिनट के भीतर ही जवान सभी 10 श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाल लाए। 
 

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

...तो गंभीर हो जाती स्थिति?
किला घाट पर हादसे से कुछ देर पहले ही एनडीआरएफ की दो टीमें वहां तैनात की गई थीं। यह श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हुई। शनिवार से ही किला घाट पर एनडीआरएफ की एक टीम की तैनाती की गई थी, जिसमें तीन जवान शामिल थे। अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ते देख इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने दो और टीमें वहां बुला लीं। हादसे के दौरान इन्हीं तीनों टीमों ने नदी में डूब रहे सभी 10 श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed