Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: ICCC will keep an eye on 4000 hectare Kumbh, bathing ghats will be 12 km long

महाकुंभ 2025 : आईसीसीसी से 4000 हेक्टेयर के कुंभ पर रखी जाएगी नजर, 12 किमी लंबे होंगे स्नान घाट

Thu, 12 Oct 2023 01:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को लोक भवन में प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 की शीर्ष समिति की पंचम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के स्वच्छ, सुन्दर, हरित व सुरक्षित आयोजन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: ICCC will keep an eye on 4000 hectare Kumbh, bathing ghats will be 12 km long
Magh Mela - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए 4000 हेक्टेयर भूमि पर बसाए जा रहे मेला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जाएगी। आईसीसीसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए मेला क्षेत्र में 1.45 लाख शौचालय बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र 27 अक्तूबर को प्रयागराज में मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को लोक भवन में प्रयागराज महाकुंभ मेला-2025 की शीर्ष समिति की पंचम बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के स्वच्छ, सुन्दर, हरित व सुरक्षित आयोजन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता व समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सभी कार्य दीर्घकालिक होने चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि क्यूआर कोड के माध्यम से गंदे शौचालय की की शिकायत करने की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

 

Trending Videos

ऐसी होगी कुंभ मेला क्षेत्र की सुरक्षा


बैठक में मुख्य सचिव ने इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के लिए प्रयागराज स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना पर सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। 308 एआई बेस्ड तकनीक पर आधारित हाई डेफेनिशन कैमरों से होगी श्रद्धालुओं की गिनती और भीड़ के दबाव पर नजर रखी जाएगी। आग लगते ही कमांड सेंटर को सबसे पहले सूचना प्राप्त होगी। एआई के जरिए पार्किंग एरिया की मॉनीटरिंग की जाएगी। 120 पार्किंग एरिया में 720 नॉर्मल सीसीटीवी और 480 एआई बेस्ड कैमरे लगाए जाएंगे। 744 स्थानों पर सीसीटीवी सर्विलांस कैमरों की मदद से 200 अति महत्वपूर्ण लोकेशनों की सतत मॉनीटरिंग होगी।

 

विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर रहेगी सीसीटीवी कैमरे की नजर


प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डे पर 180 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। महाकुंभ 2025 का मेला हेल्पलाइन नंबर 1920 पचास लाइनों की क्षमता वाला होगा। इसके अलावा पूरे शहर की 268 लोकेशन पर नजर रखने के लिये पहले से स्थापित 1107 कैमरों को कंट्रोल रूम से इंटीग्रेट किया जाएगा।

 

विज्ञापन

12 किलोमीटर लंबे होंगे घाट


मेला क्षेत्र 4000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा और घाट की लम्बाई 12 किलोमीटर होगी। पार्किंग क्षेत्र 1800 हेक्टेयर में बनाया जाएगा। टेंट में ठहरने के लिए 25,000 बेड्स की व्यवस्था की जाएगी। टेंट जर्मन हैंगर पर आधारित होगी। गंगा पंडाल 10,000 व्यक्तियों की क्षमता का होगा। 250 मेला सर्किट हाउस कैम्प बनाए जाएगे। 9800 स्वच्छता कर्मी तथा 1800 सेनिटेशन स्वयंसेवक कार्य करेंगे।

 

सौंदर्यीकरण के लिए 49.91 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

बैठक में सिविल एयरपोर्ट रोड से कालिंदीपुरम तिराहा का विकास एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य के लिए 49.91 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। क्षेत्रफल में बढ़ोत्तरी के कारण 30 पुलों के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

महाकुंभ मेले की तैयारियां देखने आएंगे मुख्य सचिव

सूबे के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा 27 अक्तूबर को प्रयागराज आएंगे। यहां वह मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वह इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed