फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Devotees appreciated the efforts of CM Yogi Adityanath

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं ने सीएम योगी के प्रयासों को सराहा, पश्चिम बंगाल के स्नानार्थियों ने कह दी बड़ी बात

Wed, 12 Feb 2025 11:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Feb 2025 11:42 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि महाकुंभ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी पश्चिम बंगाल सरकार को इसी प्रकार की व्यवस्थाएं करनी चाहिए। वहीं, युवा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ स्नान को अमिट स्मृति बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सीएम योगी का तहेदिल से आभार जताया।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Devotees appreciated the efforts of CM Yogi Adityanath
माघी पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर से त्रिवेणी संगम में माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने सीएम योगी द्वारा किए गए प्रबंध की प्रशंसा की है। पश्चिम बंगाल से आए एक श्रद्धालु ने तो यहां तक कह दिया कि महाकुंभ से सीख लेकर गंगासागर मेले में भी पश्चिम बंगाल सरकार को इसी प्रकार की व्यवस्थाएं करनी चाहिए। वहीं, युवा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ स्नान को अमिट स्मृति बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए सीएम योगी का तहेदिल से आभार जताया।

विज्ञापन

भीड़ के बावजूद नहीं करना पड़ा असुविधा का सामना
जयपुर से संगम में स्नान करने आए श्रद्धालु राजकुमार प्रतापति ने बताया कि यहां व्यवस्था बेहद अच्छी है। इतनी भीड़ होने के बाद भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना उन्हें नहीं करना पड़ा। निश्चित तौर पर इसके लिए सीएम योगी बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुंबई से आई भाविका शाह ने कहा कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करना विशिष्ट अनुभव रहा। जब हम यहां आ रहे थे तो मन में कई प्रकार की शंकाएं थीं मगर यहां आकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। घाटों पर भारी भीड़ में भी ब्रीदेबल स्पेस है, चेंजिंग रूम भी प्रॉपर हैं। इतना बड़ा क्राउड मैनेज करना बहुत बड़ा टास्क है और सीएम योगी इस पर पूरी तरह खरे उतरे हैं।

विज्ञापन

प्रयागराज आकर दूर हुईं सारी शंकाएं
पश्चिम बंगाल से संगम स्नान करने आए श्रद्धालुओं के दल ने कहा कि यहां आने से पूर्व कुछ शंकाएं थीं, मगर अब वास्तविकता को खुद अनुभूत करने का अवसर मिला। प्रशासनिक व्यवस्था उच्च स्तरीय है जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।

वहीं, एक अन्य स्नानार्थी ने कहा कि दावे किए जा रहे थे कि प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए 30-35 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है, मगर ऐसा बिलकुल नहीं है। उनके अनुसार, मुझे स्टेशन तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। स्टेशन से साधन भी आराम से मिल गया और मात्र 3 किलोमीटर पैदल चलकर संगम में स्नान करने का अवसर भी मिल गया। यह सभी कुशल प्रबंधन और सीएम योगी के प्रयासों के कुशल क्रियान्वयन का ही नतीजा है। कुछ श्रद्धालुओं ने तो पूरी प्रक्रिया को यथावत बनाए रखने के लिए खुद ही जनता से अपील की कि सभी नियमों का पालन करें व पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed