फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Assam Assembly Speaker Biswajit Daimary takes a dip in Sangam

Mahakumbh 2025: असम विधानसभा के अध्यक्ष ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- योगी के साथ ईश्वर, असंभव को बनाते संभव

Fri, 24 Jan 2025 10:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: श्याम जी. Updated Fri, 24 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी महाकुंभ में पहुंचे। बिस्वजीत दैमारी ने कहा कि जितना सुना था, उससे भी अधिक यहां आकर महसूस कर रहा हूं। महाकुंभ के दौरान अध्यात्म और संस्कृति से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इसे जीवन का अनमोल पल बताया।
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Assam Assembly Speaker Biswajit Daimary takes a dip in Sangam
असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी पहुंचे महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'ईश्वर योगी जी के साथ हैं... यहां के मुख्यमंत्री असंभव को संभव बनाते हैं।' ऐसा कहना है असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी का। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को महाकुंभ में गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी के शिविर में यज्ञ और सेवा के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि जितना सुना था, उससे भी अधिक यहां आकर महसूस कर रहा हूं। महाकुंभ के दौरान अध्यात्म और संस्कृति से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने इसे जीवन का अनमोल पल बताया। इससे पूर्व उन्होंने महामंडलेश्वर केशव महाराज समेत संगम स्नान भी किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


ईश्वर की कृपा से संभव हुआ आगमन
बिस्वजीत दैमारी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह महाकुंभ में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन यह ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद है कि वह प्रयागराज पहुंचे और यहां के अद्भुत आयोजन का हिस्सा बने। उन्होंने कहा अच्छे काम में योगदान देने का जो अवसर मुझे यहां मिला है, वह मेरे जीवन को धन्य कर देने वाला है। प्रयागराज आने से पहले बिस्वजीत दैमारी लखनऊ पहुंचे थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने उन्हें महाकुम्भ की व्यवस्थाओं और आयोजन से संबंधित जानकारी दी। बिस्वजीत दैमारी ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां सचमुच असंभव को संभव किया गया है। इतने बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करना बेहद कठिन काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा-पाठ और संगम स्नान का अद्भुत अनुभव
महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान और पूजा-पाठ के अनुभव को साझा करते हुए दैमारी ने कहा कि यहां की सारी व्यवस्थाएं बहुत शानदार हैं। उन्होंने संगम में स्नान कर जगत मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने विशेष रूप से योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि पूजा-पाठ से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी तरह से संचालित हो रही हैं। यह ईश्वर और सीएम योगी का आशीर्वाद है। महाकुंभ में भाग लेने के बाद बिस्वजीत दैमारी ने इसे अध्यात्म, संस्कृति और आस्था का संगम बताया। उन्होंने कहा कि इस मेले ने न केवल भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी अद्भुत छवि प्रस्तुत की है। अंत में बिस्वजीत दैमारी ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए मैं सीएम योगी और उनकी टीम को दिल से धन्यवाद देता हूं। यह अनुभव मेरे जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा रहेगा।



स्वामी अधोक्षजानंद जी का लिया आशीर्वाद 
गोवर्धन पीठाधीश्वर स्वामी अधोक्षजानंद जी ने बताया कि उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों की आम प्रजा, जनजातियां, माननीय आचार्य से प्रेम करते हैं और मार्गदर्शन मांगते हैं। जहां कहीं भी अच्छा काम होता है तो वो आते हैं। इसी क्रम में असम के स्पीकर शिविर में आए और यज्ञ किया। उन्होंने यहां दंडी साधुओं को भोजन कराया, स्वयं जमीन पर बैठकर खाना खाया। ये केवल स्पीकर नहीं है, ये असम के ताकतवर समूह बोडो जनजाति के सर्वमान्य नेता भी हैं। बोडो जनजाति हमेशा से महान शिवभक्त रही है। उन्होंने यहां आकर हर हर महादेव का नारा लगाया और सनातन के प्रति अपने समाज की निष्ठा को दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed