फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Ash-Covered Sadhus But Have You Witnessed Ka, Kha, Ga Naga Sannyasis know details in Hindi

Mahakumbh 2025: राख से लिपटे साधु तो बहुत देखे होंगे... पर क्या आपने देखे हैं क, ख, ग वाले नागा संन्यासी?

Vikrant Chaturvedi विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:30 AM IST
सार

Mahakumbh Prayagraj: महाकुंभ मेला अब अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन इस मेले की चौंकाने वाली प्रवृत्ति खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसा ही नजारा उस समय देखने को मिला जब मैं महाकुंभ में अपने एक साथी को लेने गया हुआ था। आपने नागाओं के बारे में बहुत सुना और पढ़ा होगा, हो सकता है आपमें से कुछ लोगों ने उनके दर्शन भी किए हों लेकिन इस बार जो मेरी आखों के सामने था वो बहुत ही हैरान करने वाला था, क्योंकि नागा संन्यासियों की पीठ पर मैं क, ख, ग, घ वर्ण देखकर अचरज में पड़ गया। मन में आया चलो समझते हैं कि ये मामला क्या है? 
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Ash-Covered Sadhus But Have You Witnessed Ka, Kha, Ga Naga Sannyasis know details in Hindi
दुनिया का सबसे अनोखा नागा आई-टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Prayagraj News:  जब करीब पहुंचे तो कुछ नागा साधुओं की पीठ पर उसी प्रकार से वर्ण लिखे हुए थे जैसे किसी चश्मे की दुकान या अस्पताल में जब आप जाते हैं तो आंख का परीक्षण कराते समय आपको दिखाई देते हैं। इसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि यहां लोगों का मुफ्त में आई-टेस्ट हो रहा है। एक संस्था है जो लोगों को आई-टेस्ट कर रही है वो भी मुफ्त। वैसे तो कई संस्थाएं महाकुंभ में है जो फ्री में अपनी सेवाएं दे रही हैं। मेले में कुछ संस्थाएं फ्री में आंखों की जांच कर चश्मे भी बांट रहीं हैं, तो कुछ संस्थाएं लोगों को दिव्यांग होने पर मदद करने वाली कुर्सी और अन्य सहायक सामग्री उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन


 

Mahakumbh 2025 Ash-Covered Sadhus But Have You Witnessed Ka, Kha, Ga Naga Sannyasis know details in Hindi
महाकुंभ मेला क्षेत्र में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
आंख और डायबिटीज की समस्या के बारे में तो कई संस्था काम कर रही हैं लेकिन आईबेटेस फाउंडेशन ने जो तरीका अपनाया वो सच में बेहद अनोखा था। इस संबंध में उनके अधिकारियों ने जानकारी दी कि उन्होंने यह काम 10 फरवरी से शुरू किया है और यह महाकुंभ मेले के समापन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि डायबिटीज की वजह से बहुत सारे लोगों के सामने अंधेपन की समस्या होने की आशंका है और वह लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Ash-Covered Sadhus But Have You Witnessed Ka, Kha, Ga Naga Sannyasis know details in Hindi
दुनिया का सबसे अनोखा नागा आई-टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
जब उनसे पूछा कि अपने साथ इस तरह से नागा संन्यासियों को जोड़ने के पीछे क्या कारण है? तो उनका कहना था कि ‘अनदेखा आई-टेस्ट’ कैंपेन लीग से हटकर सोच एवं सामूहिक कार्य की शक्ति का प्रमाण है, जो दर्शाता है कि किस तरह सबसे ज्यादा उपेक्षित मुद्दों को भी इनोवेशन एवं सहानुभुति के माध्यम से रोशनी में लाया जा सकता है। 

उन्हें लगा कि महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण नागा ही होते तो उनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। संन्यासी भी ऐसे जिन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने अपने शरीर पर ही क, ख, ग, घ लिखवा लिया ताकि लोग अपने स्वास्थ्य और आंखों के प्रति सजग रहें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed