फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: 29 pontoon bridges will be built on Ganga, blueprint of projects worth ₹ 600 crore ready

महाकुंभ 2025 : गंगा पर बनेंगे 29 पांटून पुल, ₹ 600 करोड़ की परियोजनाओं का खाका तैयार

Mon, 25 Sep 2023 07:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 07:16 AM IST
सार

चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में रेती पर मेला बसाने के लिए छह करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने रविवार को अस्थायी कार्यों की तैयारी की समीक्षा की।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: 29 pontoon bridges will be built on Ganga, blueprint of projects worth ₹ 600 crore ready
प्रयागराज कुंभ 2019

विस्तार

संगम की रेती पर कुंभ-2025 को बसाने के लिए अस्थायी कार्यों की सूची तैयार कर ली गई है। इस महाकुंभ में अरैल से फाफामऊ के बीच गंगा पर 29 पांटून पुल बनाए जाएंगे। चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में रेती पर मेला बसाने के लिए छह करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने रविवार को अस्थायी कार्यों की तैयारी की समीक्षा की।

विज्ञापन

इस बार तंबुओं की नगरी पिछले महाकुंभ की तुलना में छह सौ हेक्टेयर अधिक होगा। 2019 में 32 सौ हेक्टेयर में मेला बसाया गया था। 2025 में महाकुंभ चार हजार हेक्टेयर में बसने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसके लिए 29 पांटून पुल बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। महावीर मार्ग पर पहली बार दो पांटून पुल बनेंगे।

विज्ञापन


इसी तरह काली मार्ग पर तीन पांटून पुलोंं के निर्माण का प्रस्ताव है।ओल्ड जीटी और नागवासुकि पर भी तीन-तीन पांटून पुल प्रस्तावित किए गए हैं। महाकुंभ की चकर्ड प्लेट सड़कों, गाटा मार्गों और पांटून पुलों को मिलाकर 483 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट का प्रस्ताव किया गया है। अरैल से तीन किमी आगे तक महाकुंभ के विस्तार की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी पर्यटकों और शीर्ष संतों के लिए अरैल साइड में अनंत माधव और चक्र माधव पांटून पुल पहली बार बनाए जाएंगे। सोमेश्वर महादेव के आगे से लेकर फाफामऊ के बीच तंबुओं का शहर बसाया जाएगा। अरैल साइड में ही सौ हेक्टेयर में दो हजार क्षमता की डिलक्स और महाराजा कॉटेज वाली सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी का निर्माण होगा। टेंट सिटी के लिए पहली बार टेंट सिटी पांटून पुल बनाने का भी प्रस्ताव है। मोरी पांटून पुल, हरिश्चंद्र पांटून, भरद्वाज पांटून पुल, गंगेश्वर पांटून पुल, वल्लभाचार्य पांटून पुल, बजरंगदास पांटून पुल, कैलाशपुरी पांटून पुल बनाए जाएंगे।

वेणी माधव-बिंदु माधव के नाम पर चकर्ड प्लेट मार्गों का होगा नामकरण

भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए तीन अतिरिक्त पांटून पुल बनेंगे। इसी तरह चकर्ड प्लेट मार्गों के भी नामकरण किए गए हैं। संगम लोअर मार्ग के अलावा मुक्ति मार्ग, हर्षवर्धन मार्ग, शंकराचार्य मार्ग, तुलसी मार्ग, गोविंद मार्ग, अन्नपूर्णा मार्ग, वेणी माधव, बिंदु माधव, आदि माधव, शंख माधव, पद्म माधव, गदा माधव के नाम से भी मार्ग बनाए जाएंंगे। पहली बार महाकुंभ में सोमेश्वर माधव मार्ग बनेगा। संकष्टहरण मार्ग, मनकामेश्वर, नारायण प्रभु, सरस्वती मार्ग, अलोपशंकरी मार्ग भी बनाए जाएंगे।

चकर्ड प्लेट और पांटून की डिमांड 15 दिन में प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

महाकुंभ -2025 के तहत चकर्ड प्लेट्स और पांटून की डिमांड का आकलन कर 15 दिन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए मेलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता विजय कन्नौजिया को निर्देशित किया। एयरपोर्ट रोड पर ग्रीन बेल्ट विकसित करते हुए यूटिलिटी शिफ्टिंग कराने , लटकते हुए तारों को हटाने, सड़क किनारे बेंच लगाने के साथ सर्किट हाउस के नवीनीकरण का भी प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed