फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahadevi Verma's statue at Hindustani Academy

हिन्दुस्तानी एकेडमी परिसर में रखी है महादेवी की प्रतिमा

Wed, 13 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mahadevi Verma's statue at Hindustani Academy
Mahadevi Verma's statue at Hindustani Academy - फोटो : CITY DESK
क्रेन से उठाकर पहुंचाई प्रतिमा को चुनरी से ढंक दिया
विज्ञापन

पीडीए अफसरों ने चुप्पी साधी, लोगों में बढ़ी नाराजगी
प्रयागराज। सिविल लाइंस में प्रयाग संगीत समिति तिराहे से हटाई गई छायावाद की कवयित्री महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा हिन्दुस्तानी ऐकेडमी परिसर में रखी गई है। रात के अंधेरे में क्रेन से हटाई गई प्रतिमा को पहले झाड़ियों के बीच बिना सफाई कराए रखा गया फिर एक चुनरी से ढंक दिया गया। अब तिराहे पर प्रतिमास्थल सपाट कर दिया गया है, वहां बिजली के दो खंभे ही खड़े दिखते हैं। इस संबंध में पीडीए अफसरों की चुप्पी साहित्यकारों के साथ शहरियों की नाराजगी का कारण बनी है।
सोमवार तक गुम महीयसी की प्रतिमा के बारे में मंगलवार को पता चला। प्रतिमास्थल को अस्तित्व समाप्त किए जाने की कार्रवाई के एक प्रत्यक्षदर्शी ने भोर देखा। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘महादेवी की प्रतिमा गुम: उमड़ी कल थी मिट आज चली’ शीर्षक से मामला उजागर किया तो साहित्यकारों के बीच इसकी दिन भर चर्चा रही।
विज्ञापन

पीडीए के उपाध्यक्ष समेत अन्य अफसरों ने महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा हटाने और स्थल ध्वस्त करने के संबंध में अनभिज्ञता जताई। उधर से गुजरने वाले एक बार तिराहे की ओर देखकर महादेवी के बारे में सोचते जरूर हैं। उधर, साहित्यकारों के साथ गीतकार यश मालवीय का कहना है कि यह कार्रवाई हतप्रभ करने वाली है। इस बारे में सीएम ही नहीं कमिश्नर और डीएम से भी बातचीत की जाएगी। सीेएम को महीयसी की प्रतिमा पुन: ससम्मान स्थापित किए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी योजना के तहत बनेगी नई रोटरी
कुंभ से पहले बनी पीडीए की पुरानी योजना के तहत शहर के अन्य चौराहों के साथ महीयसी प्रतिमा स्थल को भी शिफ्ट करने की तैयारी थी। जानकारी के मुताबिक स्मार्ट सिटी के तहत एल्गिन रोड का कायाकल्प टला तो इस तिराहे के सुंदरीकरण की योजना भी टाल दी गई। यह से स्थानांतरित पीडीए के एक अफसर ने बताया कि तिराहे पर प्रतिमा स्थल राह रोकने वाला था। कंसल्टेंट एजेंसी ने इसे शिफ्ट करने का सुझाव दिया था। माना जा रहा है कि जल्द ही इसी तिराहे पर चिह्नित स्थल पर नई रोटरी बनाकर महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed