फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh fire Accident News trended at number three on X

Mahakumbh Fire: एक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड हुई महाकुंभ की आग, सोशल मीडिया पर लोगों ने सुरक्षा की कामना की

Sun, 19 Jan 2025 09:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर
अमर उजाला ब्यूरो, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Jan 2025 09:37 PM IST
सार

करपात्री धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
Maha Kumbh fire Accident News trended at number three on X
महाकुंभ आग - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ मेले में आग लगने की खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। एक्स हैंडल के टॉप ट्रेंड में महाकुंभ फायर तीसरे नंबर पर रहा। शाम को चार बजे के बाद सोशल मीडिया पर आग की सूचना, तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे। सोशल मीडिया पर लोगों ने मां गंगा से श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कामना भी की। 

विज्ञापन


महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्री धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। हादसे में 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों संग माैका मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

सेक्टर-19 में पीपा पुल नंबर-12 के पास मोरी मार्ग पर अखिल भारतीय धर्म संघ, श्रीकरपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर है। लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फीट एरिया में फैले इस शिविर के आधे हिस्से में श्रीकरपात्र धाम और शेष हिस्से में गीता प्रेस, गोरखपुर से जुड़े श्रद्धालु लगभग 300 कॉटेज में ठहरे हुए थे। चार बजे के करीब यहां श्रीकरपात्र धाम के श्रद्धालु पवन त्रिपाठी के कॉटेज से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कॉटेज से लपटें उठने लगीं।

विज्ञापन

शिविर में मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया और पानी लेकर दौड़े, लेकिन चंद मिनटों में ही आग की लपटों ने कई काॅटेज को चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के काले गुबार ने बड़े हिस्से को धुआं-धुआं कर दिया। आग बढ़ते-बढ़ते करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैल गई। हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज होने के चलते अन्य टेंट भी आग की चपेट में एक के बाद एक आते गए। आग की ऊंची लपटों के आगे भीड़ बेबस नजर आने लगी। इसके बाद 15 से अधिक फायरब्रिगेड की टीमों ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

संबंधित वीडियो



 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed