फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Sanatani Kinnar Akhara expands, six Mahamandaleshwars and four Shri Mahants are anointed

Magh Mela : सनातनी किन्नर अखाड़ा का विस्तार, छह महामंडलेश्वर और चार श्री महंतों का हुआ पट्टाभिषेक

Mon, 19 Jan 2026 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेला 2026 के त्रिवेणी तट पर सोमवार को सनातनी किन्नर अखाड़ा ने अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया।

विज्ञापन
Magh Mela: Sanatani Kinnar Akhara expands, six Mahamandaleshwars and four Shri Mahants are anointed
किन्नर अखाड़े में नए महामंडलेश्वरों का पट्टाभिषेक किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीर्थराज प्रयाग में चल रहे माघ मेला 2026 के त्रिवेणी तट पर सोमवार को सनातनी किन्नर अखाड़ा ने अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी के नेतृत्व और आशीर्वाद से अखाड़े ने इस मेले में दूसरी बार विधिवत संस्कार संपन्न कराते हुए छह नए महामंडलेश्वर और चार श्री महंत बनाए।इस विशेष कार्यक्रम धर्मावलंबियों को अखाड़े की परंपरा के अनुसार दीक्षित किया गया। नासिक की राखी नंद गिरी , मुंबई की पद्मिनी नंद गिरी , त्रिलोक नंद गिरी , राजू पायल नंद गिरी, नंदा नंद गिरी , सोमनाथ नंद गिरी को महामंडलेश्वर बनाया गया। इसमें त्रिलोक नंद , राजू पायल एवं सोमनाथ नंद गिरि पुुरुष रहे। वहीं श्री महंत प्रणय नंद गिरी, नंदनी नंदा नंद गिरी, किरन त्रिलोक नंद गिरी और श्री नीम अडबंग नंद गिरी को बनाया गया।

विज्ञापन


यह सभी महाराष्ट्र के रहे। कार्यक्रम के दौरान सनातनी किन्नर अखाड़ा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ चार अलग-अलग प्रदेशों के अध्यक्षों ने शिरकत की। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए काफी संख्या में किन्नर समाज के लोग माघ मेला शिविर में एकत्र हुए। आचार्य कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि अखाड़े का यह विस्तार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज में किन्नर समुदाय की आध्यात्मिक भूमिका को और सशक्त करेगा। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित कंप्यूटर बाबा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तिलक लगाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed