फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela Prayagraj: Kinnar Akhara will perform Kalpavas in Magh Mela, will camp on the sands of Sangam from P

Magh Mela Prayagraj : माघ मेला में किन्नर अखाड़ा करेगा कल्पवास, पौष पूर्णिमा से संगम की रेती पर डालेगा डेरा

Fri, 07 Nov 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Nov 2025 07:02 PM IST
सार

तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले आगामी माघ मेला में किन्नर अखाड़ा भी अपने शिविर के साथ आध्यात्मिक उपस्थिति दर्ज कराएगा। अखाड़े का कल्पवास पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा।

विज्ञापन
Magh Mela Prayagraj: Kinnar Akhara will perform Kalpavas in Magh Mela, will camp on the sands of Sangam from P
डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले आगामी माघ मेला में किन्नर अखाड़ा भी अपने शिविर के साथ आध्यात्मिक उपस्थिति दर्ज कराएगा। अखाड़े का कल्पवास पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. (डाॅ) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर 1008 श्रीयामाई ममतानंद गिरि महाराज, अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर डाॅ. शिवप्रिया, महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरि सहित अन्य संत-महात्मा 25 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे।

विज्ञापन


एक जनवरी को अखाड़े के सभी पदाधिकारी, महंत, श्रीमहंत और शिष्यगण संगम लोअर मार्ग स्थित ओल्ड जीटी रोड पर अपने शिविर में प्रवेश करेंगे। अखाड़े के संरक्षक महंत दुर्गादास महाराज ने बताया कि कल्पवास के दौरान शिविर में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माघ मेला में किन्नर अखाड़ा के शिविर में महामंडलेश्वर यामाई ममतानंद गिरि विश्व कल्याण और सनातन धर्म की उन्नति के लिए विशेष पूजन एवं हवन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed