फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela Prayagraj 2021: CM Yogi trusts saints and saints to organize Magh Mela at Sangam Cay

Magh Mela 2021: संगम तट पर लगेगा माघ मेला, सीएम योगी ने साधु-संतों से किया वादा

Sat, 12 Sep 2020 11:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela Prayagraj 2021: CM Yogi trusts saints and saints to organize Magh Mela at Sangam Cay
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
संगम की रेती पर संतों-भक्तों के समागम वाले माघ मेले की परंपरा कोविड-19 की वजह से नहीं टूटने पाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और संतों केप्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह भरोसा दिलाया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक सीएम ने गाइड लाइन के तहत माघ मेला कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से इस बार माघ मेले की तैयारियां अब तक शुरू न होने से इस बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को लेकर संतों-भक्तों और तीर्थपुरोहितों ने परंपरा बचाने के लिए सीएम से कई बार गुहार लगाई थी। वैसे भी पहले सितंबर से पूर्व ही पांटून पुलों, चकर्ड प्लेट मार्गों और तंबुओं का नगर बसाने के लिए ठेके हो जाते थे, वहीं इस बार अभी तक टेंडर प्रक्रिया तक आरंभ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर सदियों से लगने वाले माघ मेले को लेकर छाए अनिश्चय के बादल शुक्रवार को छटने लगे। इस आध्यात्मिक और सांस्कृति महत्व वाले मेले को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद केअध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री  महंत हरि गिरि, महंत धर्मदास, महंत राजेंद्र दास, महंत नीलकंठ गिरि, महंत आशुतोष गिरि एवं अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माघ मेला -2021 के आयोजन को कराने केअलावा पौराणिक प्रयागराज परिक्रमा के बारे में विस्तार से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अश्वासन दिया है कि माघ मेला अपने समय पर ही होगा। प्रयागराज परिक्रमा को भी कराया जाएगा। महंत ने बताया कि अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया है कि माघ मेले के दौरान कोरोना महामारी को लेकर जो भी सरकार का दिशा-निर्देश होगा, संत -महात्मा एवं भक्त उसका पालन करेंगे । मुख्यमंत्री से मिलने के बाद साधु-संतों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की और माघ मेले के अलावा अशोक सिंघल की याद में अयोध्या में कीर्ति स्तंभ बनाए जाने को लेकर चर्चा की।

माघ मेला का अनुष्ठान खंडित नहीं होने देंगे: केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को साधु-संतों से मुलाकात में माघ मेला व चौदह कोस परिक्रमा कराने का भरोसा दिलाया। अपने सरकारी आवास पर संतों का उन्होंने स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि माघ मेला, कल्पवास एवं परिक्रमा एक धार्मिक अनुष्ठान है। ऐसे में यह अनुष्ठान खंडित नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed