फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: It is mandatory to fill the health register in the camps of saints and Kalpawasis.

माघ मेला : संतों-कल्पवासियों के शिविरों में हेल्थ रजिस्टर भरना अनिवार्य

Fri, 31 Dec 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 08:25 PM IST
सार

आधार नंबर के साथ वैक्सीन की दोनों खुराक लेने का सर्टिफिकेट भी शिविरों में रखना होगा। मंडलायुक्त ने की माघ मेले की विभागवार समीक्षा, अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश।

विज्ञापन
Magh Mela: It is mandatory to fill the health register in the camps of saints and Kalpawasis.
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए माघ मेले में संतों, भक्तों और कल्पवासियों के हर शिविरों में हेल्थ रजिस्टर अनिवार्य कर दिया गया है। इस हेल्थ रजिस्टर में हर कल्पवासी और उसके साथ आए लोगों के विवरण के साथ आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करना होगा। साथ ही कोरोना की दोनों डोज लगने की वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी शिविरों में रखना अनिवार्य होगा। यह जानकारी शुक्रवार को मंडलायुक्त संजय गोयल ने माघ मेले की विभागवार प्रगति की समीक्षा के दौरान दी। उन्होंने पीडब्ल्ूडी के अलावा जल निगम और बिजली विभाग के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


मेला प्राधिकरण कार्यालय के आई ट्रिपलसी सभागार में समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कोविड प्रोटोकॉल की गाइड लाइन के आधार पर एक डेडीकेटेड टीम का गठन करने के भी निर्देश दिए। इस टीम में शामिल अफसर सिर्फ मेले के लिए काम करेंगे। उन्हें जिले के मूल विभागों के कार्यों से मुक्त रखा जाएगा। बेहतर समन्वय के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मंडलायुक्त ने वैक्सीनेशन के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने मेले में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों को वैक्सीन की डबल डोज लेने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं ली है, उनकी विभागवार सूची तैयार की जाए। इस बार श्रद्धालुओं और संतों की सुविधा के लिए मेले के दौरान दो हेल्पलाइन चलाने के भी सुझाव दिए गए। इस हेल्पलाइन पर संत और भक्त अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए फोन पर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ऐसी सुविधा सिर्फ  कुंभ मेले के दौरान दी गई थी। इसके अतिरिक्त आगामी वर्षों में माघ मेले के अनुभवों के आधार पर संस्थाओं, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों की मेले से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मेला एप बनाने का भी सुझाव दिया गया। इस एप में माघ मेला एवं कुंभ से संबंधित सभी जानकारी के साथ वर्षवार मेला क्षेत्र का नक्शा भी उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि, सेक्टरवाइज हर संस्था की बसावट की भी जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed