{"_id":"3ae967aef69ef126f36e134c3016c91b","slug":"magh-mela-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से मेला क्षेत्र पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से मेला क्षेत्र पर रखी जाएगी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस 22 सीसीटीवी कैमरों से तो मेला क्षेत्र की निगरानी करेगी ही, स्नान पर्वों के दौरान आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को आईजी जोन दलतीज सिंह चौधरी मेला पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों एवं थानेदारों के साथ बैठक की और श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आने का निर्देश दिया। कहा कि लोगों को लगना चाहिए कि पुलिस उनकी मित्र है।
पुलिस ने चार सीसीटीवी कैमरे रिजर्व में रखे हैं। आईजी ने कंट्रोल रूम, कोतवाली, स्टोर और फायर सर्विस की तैयारियों की समीक्षा की और निरीक्षण भी किया। आईजी तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। बैठक में एसएसपी दीपक कुमार, एसपी मेला नीरज पांडेय, एएसपी देवरंजन, सचिंद्र पटेल, चार सीओ, सभी 11 थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद थे। आईजी ने पुलिस को पूरी मेला अवधि में अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया। कहा कि बाहर से आने वाले हर वाहन की जांच की जाए और तलाशी ली जाए। मेला क्षेत्र की प्रतिदिन बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वॉयड से जांच करवाई जाए। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उससे कड़ाई से पूछताछ की जाए। स्नान पर्वों पर भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से बाहर भेजा जाए और यह भी देखा जाए कि रेलवे एवं बस स्टेशन पर ज्यादा भीड़ न जुटने पाए।