फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela allahabad

इस बार गंगदीप पर लगेंगे शिविर

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
magh mela allahabad
other
माघ मेले में इस बार गंगदीप पर शिविर लगाए जाएंगे। टापू नुमा इस जमीन ने मेला प्रशासन को बड़ी राहत दी है। इस पर संस्थाओं और प्रयागवाल के शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खाक चौक के दक्षिण में भी टापू के रूप में जमीन मिली है लेकिन यह हिस्सा नीचे होने के कारण जलस्तर बढ़ने पर डूब सकता है, सो प्रशासन ने वहां शिविर न लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गंगा में लगातार कटान के कारण मेला प्रशासन जमीन के लिए जूझ रहा है। इस बार पिछले साल के मुकाबले कम जमीन मिली है। ऐसे में गंगदीप के रूप में मिली जमीन किसी राहत से कम नहीं। दारागंज सब्जी मंडी के सामने मोरी मार्ग और जीटी रोड के बीच गंगदीप पर 55 बीघा जमीन मिली है। यह जमीन गंगा के बीचों-बीच टापू के रूप में मिली है। जमीन ऊंचाई पर स्थित है, सो मेला प्रशासन ने संस्थाओं और प्रयागवाल को शिविर लगाने के लिए यह जमीन आवंटित कर दी है। इस पर सामने संस्थाओं के शिविर और पीछे की तरफ प्रयागवाल के शिविर लगेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा खाक चौक के दक्षिण में भी गंगा के बीच टापू बन गया है। इस टापू पर 12 बीघा जमीन मिली है लेकिन प्रशासन यहां शिविर लगाने को तैयार नहीं है। प्रभारी मेलाधिकारी आशीष कुमार मिश्र का कहना है कि यह जगह नीचे है। नरौरा और टिहरी से जल छोड़ा जा रहा है। प्रमुख स्नान पर्व पर गंगा का जलस्तर बढ़ेगा। ऐसे में टापू के डूबने की पूरी आशंका है। अगर वहां शिविर लगाए गए तो दिक्कत होगी, सो इस टापू को खाली छोड़ दिया गया है। वहां शिविर नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed