फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela 2023: Ganga got discharged from hospital, had to wait for hours for ambulance

Magh Mela 2023 : गंगा को मिली अस्पताल से छूुट्टी, एंबुलेंस का करना पड़ा घंटों इंतजार

Sat, 14 Jan 2023 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 10:58 PM IST
सार

माघ मेले के त्रिवेणी अस्पताल में जन्मी पहली नवजात बालिका गंगा को शनिवार को छूुट्टी दे दी गई। इस दौरान अस्पताल केडॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बच्ची केपरिजनों को घंटों एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Magh Mela 2023: Ganga got discharged from hospital, had to wait for hours for ambulance
Prayagraj News : माघ मेले में बने त्रिवेणी अस्पताल में महिला ने बच्ची को दिया जन्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले के त्रिवेणी अस्पताल में जन्मी पहली नवजात बालिका गंगा को शनिवार को छूुट्टी दे दी गई। इस दौरान अस्पताल केडॉक्टरों और कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बच्ची केपरिजनों को घंटों एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


नवजात गंगा की मां आरती ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन एंबुलेंस के अभाव में घंटों इंतजार करना पड़ा। उमा गुप्ता ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने नवजात के साथ गंगा स्नान और लेटे हनुमान का दर्शन किया।
विज्ञापन


उमा ने बताया कि मेला क्षेत्र के कई अधिकारी गंगा को देखने अस्पताल आए थे और उसके लालन-पालन केलिए कुछ आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया  है। अस्पताल की अधीक्षक  डॉ.अंकिता पांडेय ने जरूरी कागजात जमा कराए हैं और हरसंभव सहायता देने के लिए आधिकारियों से बातचीत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर मेला क्षेत्र के संगम नोज पर त्रिवेणी अस्पताल के एंबुलेंस चालक और डॉक्टर से कुछ लोगों से झड़प हो गई। जिस वजह से सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद मेलाअधिकारी, सीएमओ, समेत आला आधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

संगम स्नान के समय महिला को हुई प्रसव पीड़ा,त्रिवेणी अस्पताल में उपचार के बाद रेफर
मकर संक्रांति स्नान पर्व के मौके पर संगम पर प्रसव पीड़ा होने पर एक महिला श्रद्धालु को एंबुलेंस से त्रिवेणी अस्पताल भर्ती में कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

शंकरगढ़ से गंगा स्नान करने आई महिला श्रद्धालु सुमन को सुबह साढ़े छह बजे संगम नोज के पास प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर भीड़ लग गई। कुछ देर बाद सिविल डिफेंस के वालेंटियर्स ने एंबुलेंस की मदद से उसे त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. अंकिता पांडेय ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा होने पर इलाज के लिए लाया गया था। जांच में पता चला कि गर्भ में शिशु अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया है। शिशु को पूरी तरह से विकसित होने में करीब 20 दिन का वक्त बाकी है। इस लिहाज से महिला की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed