फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: 19 tickets sold for 12 coach fair special, earned Rs 690

माघ मेला : 12 कोच की मेला स्पेशल के बिके 19 टिकट, कमाई हुई 690 रुपये

Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
सार

मकर संक्रांति के अवसर पर रेलवे द्वारा रामबाग से बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, लेकिन टिकट सिर्फ 16 ही बिके। यही स्थिति पौष पूर्णिमा पर भी रही।

विज्ञापन
Magh Mela: 19 tickets sold for 12 coach fair special, earned Rs 690
स्पेशल ट्रेन

विस्तार

माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे द्वारा प्रयागराज रामबाग स्टेशन से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन तो चलाई गई लेकिन उसे गिनती के ही यात्री मिले। ट्रेन रवाना होने के बाद  टिकट बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले रहे। 12 कोच की स्पेशल ट्रेन के लिए महज 19 टिकट ही बिके।

विज्ञापन


इससे रेलवे को सिर्फ 690 रुपये की आय हुई। यात्री कम होने की वजह से रामबाग से बनारस के लिए चलने वाली दूसरी ट्रेन रेलवे ने निरस्त कर दी।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से इस बार माघ मेले में ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में खासी गिरावट आई है। रेलवे के टिकट बिक्री के आंकड़े इस बात की तसदीक भी करते हैं।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के अवसर पर रेलवे द्वारा रामबाग से बनारस के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, लेकिन टिकट सिर्फ 16 ही बिके। यही स्थिति पौष पूर्णिमा पर भी रही। रामबाग से सोमवार को दो स्पेशल ट्रेन का संचालन होना था, लेकिन सुबह यात्री न होने की वजह से पहली ट्रेन निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी ट्रेन जो गई उसके भी महज 19 टिकट ही बिके। इसी तरह मेला क्षेत्र में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा बनाए गए अनारक्षित काउंटर से भी महज तीन टिकट ही बिके। वहीं प्रयागराज जंक्शन की बात करें तो यहां टिकट बिक्री का आंकड़ा 150 के आसपास रहा, जबकि प्लेटफार्म टिकट 400 के आसपास बिके। वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज द्वारा भीड़ न होने की वजह से अतिरिक्त बसों का संचालन सोमवार को नहीं किया गया।


मकर संक्राति की तरह पौष पूर्णिमा पर भी रूटीन की 560 बसों से ही यात्रियों की आवाजाही हो गई। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन समेत अन्य अफसर दिन भर सिविल लाइंस बस स्टेशन पर ही मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed