फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Mukhtar Ansari's son MLA Abbas produced by ED in MPMLA court

माफिया मुख्तार का MLA बेटा अब्बास गिरफ्तार : ED ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

Sat, 05 Nov 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 09:03 PM IST
सार

कोर्ट ने कहा है विधायक अब्बास अंसारी को ईडी विधायक को पांच नवंबर की शाम पांच बजे से 12 नवंबर की दोपहर दो बजे तक अपनी कस्टडी रिमांड पर रख सकती है। इस दौरान उसका मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और किसी तरह का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari's son MLA Abbas produced by ED in MPMLA court
अब्बास अंसारी का मेडिकल मुआयना कराने के लिए कॉल्विन अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला न्यायाधीश संतोष राय ने मनी लॉन्ड्रिंग/आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र विधायक अब्बास अंसारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी रिमांड पर भेजा है। कोर्ट ने कहा है विधायक को ईडी विधायक को पांच नवंबर की शाम पांच बजे से 12 नवंबर की दोपहर दो बजे तक अपनी कस्टडी रिमांड पर रख सकती है। इस दौरान उसका मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और किसी तरह का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही अभियुक्त अपने अधिवक्ता से संपर्क कर सकता है लेकिन अधिवक्ता ईडी की कार्रवाई में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

विज्ञापन





विज्ञापन

Mafia Mukhtar Ansari's son MLA Abbas produced by ED in MPMLA court
Prayagraj News : अब्बास अंसारी को मेडिकल मुआयना लेकर कॉल्विन पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

इसके पूर्व ईडी की तरफ से सहायक निदेशक सौरभ कुमार ने कस्टडी रिमांड अर्जी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई। ईडी के अधिवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने अभियुक्त को 14 दिन की कस्टडी रिमांड में भेजने की मांग की। तर्क दिया कि मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति रखने के दो मामलों में अभियुक्त है। जिसकी प्राथमिकी गाजीपुर और मऊ में दर्ज की गई है।जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ गाजीपुर में एक भूमि जबरदस्ती अर्जित कर उस पर गोदाम बना लिया गया। मामले में आईपीसी की धारा 419, 420, 433, 467, 468, 120बी और 3/4 धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। मामला 15 करोड़, 31 लाख से अधिक  का है।

Mafia Mukhtar Ansari's son MLA Abbas produced by ED in MPMLA court
Prayagraj News : विधायक अब्बास अंसारी को मेडिकल मुआयना लिए कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

ईडी को अभी इस मामले में अभी बहुत से साक्ष्य हासिल करने बाकी है। अगर ईडी की कस्टडी रिमांड में सौंप दिया जाए तो मामले से जुड़ी अहम जानकारी हासिल हो सकती है।
जबकि, बचाव पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। कह गया कि उन्हें भी मामले से जुड़े सभी प्रपत्र उन्हें मुहैया कराए जाए, जिससे की वह अभियुक्त की ओर से जवाब दाखिल कर सकें। उन्होंने अधिवक्ता से मिलने की छूट की भी मांग की। सुनवाई से पूर्व अब्बास अंसारी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल लाया गया। जिसके बाद उनकेमामले की सुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed