फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Madrasa board examinations from 25, CCTV will be on watch

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 से, सीसीटीवी की रहेगी नजर

Sat, 22 Feb 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board examinations from 25, CCTV will be on watch
प्रयागराज। मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू होंगी। पांच मार्च तक परीक्षा दो पारियों में 18 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इन पाठ्यक्रमों में 7019 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सुबह आठ से 11 बजे के बीच की परीक्षा में 3612 तथा दिन में दो से पांच बजे की पारी में 3497 विद्यार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। कई मदरसों के परीक्षा केंद्र कुलभास्कर आश्रम इंटर कालेज, भारत स्काउट गाइड, जमुना क्रिश्चियन कालेज आदि विद्यालयों में बनाए गए हैं। सभी 18 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उड़ाका दल की चार टीम भी बनाई गई है, जो अलग-अलग केंद्रों पर नजर रखेगी। इसके अलावा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शिव कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। शिव कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को मानक के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed