{"_id":"04f3815cf2e7443aef992a8441890be5","slug":"madhav-packages-capture-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधव संकुल का विजेता ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधव संकुल का विजेता ट्राफी पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। विद्या भारती के काशी प्रांत की ओर आयोजित 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार 285 अंक प्राप्त कर माधव संकुल (इलाहाबाद) विजेता बना। दूसरे स्थान पर 221 अंकों के साथ सुल्तानपुर रहा और सोनभद्र ने 170 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
इसके अलावा अलग-अलग आयु वर्ग में अंडर-11 आयु वर्ग में सोनभद्र प्रथम, सुल्तानपुर द्वितीय, अंडर-14 में सुल्तानपुर प्रथम, इलाहाबाद द्वितीय, अंडर-17 में इलाहाबाद प्रथम, सुल्तानपुर द्वितीय, अंडर-19 में इलाहाबाद प्रथम, सुल्तानपुर द्वितीय, कबड्डी में सुल्तानपुर विजेता, सोनभद्र उपविजेता, खो-खो में सुल्तानपुर विजेता इलाहाबाद उपविजेता, व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर-14 में रेनू गुप्ता, शिवांगी यादव, बाल वर्ग में महिमा, शताक्षी, राखी, शिवम सिंह, किशोर में माधुरी, श्रेया, शाबिर, तरुण में सौम्या, सरिता, दिनेश, धर्मेंद्र विजेता बने।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि श्यामाचरण गुप्ता ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता में रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 22 स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।