{"_id":"66ee321820d80774720928a6","slug":"madan-mohan-malviya-stadium-a-became-the-winner-allahabad-news-c-358-1-pr11011-116742-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार्तिकेय के गोल से विजेता बना मदन मोहन मालवीय स्टेडियम-ए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार्तिकेय के गोल से विजेता बना मदन मोहन मालवीय स्टेडियम-ए
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम-ए ने संगम सिटी फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हराया। कार्तिकेय के विजयी गोल की बदौलत टीम ने खिताब अपने नाम किया है। विजेता खिलाड़ियों को सदाब रजा, मो. शाहिद, सतीश पटेल ने सम्मानित किया।
पहले सेमीफाइनल में संगम सिटी ने यूथ फुटबॉल एकेडमी 2-0 से मात दी। विजेता टीम के उत्कर्ष ने 27वें मिनट में और अनवर अहमद ने 63वें मिनट में गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। वहीं, दूसरे मैच में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम-ए ने नेशनल फुटबॉल एकेडमी को 3-0 हराया। मैच के दूसरे हॉफ में रितिक ने 55वें मिनट में और रिषभ ने 68वें और 74वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।
वहीं, बताया गया कि 21 सितंबर को सुबह नौ बजे से जिला स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी बॉक्सिंग प्रशिक्षक मनोज कुमार से संपर्क कर सकते हैं।